August 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

शादी कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे मौत, रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से हुई घटना, परिजनों में पसरा मातम

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अपनी ही शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार बाबूलाल निषाद निवासी तरेकेला ने छाल थाने में सूचना देते हुए बताया कि उसका बेटा कमल सिंह निषाद 30 साल, 19 अप्रैल की शाम 4 बजे अपनी शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने जाने के नाम से अपनी मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक 13 ए.एम. 2567 से निकला था। बाबूलाल निषाद ने बताया कि रात करीब 8:35 में उसके दामाद सुरेश निषाद ने उसे फोन करके बताया कि बोजिया – घूमापहरी मेन रोड के पास कमल का एक्सीडेन्ट हो गया है।

इस सूचना के बाद वे लोग जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि सिर में गंभीर चोट आने की वजह से मौके पर ही कमल निषाद की मौत हो चुकी थी। रात के अंधेरे में बाइक चालक के द्वारा गड्ढे को नहीं देख पाने की स्थित में संभवतः यह घटना हुई है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल निर्मित हो गया है। जिस घर में होने वाली शादी होने को लेकर खुशियां देखी जा रही थी, अब उस घर के सदस्यों के आंखों में आशु देखे जा रहे हैं।

बहरहाल मृतक युवक कमल निषाद के पिता बाबूलाल निषाद की रिपोर्ट के बाद छाल थाने की पुलिस मर्ग पंचनामा और पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंपते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?