August 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी से हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, ₹9 हजार से अधिक की शराब और वाहन जब्त 48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को दबोचा, 2 लाख की मशरूका, नकदी, सोने का टॉप्स, साइकिल और चोरी में प्रयुक्त दो बाइक बरामद चोरी मामले में भूपदेवपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से चोरी चांदी के पायल, बिछिया और POCO मोबाइल की शत-प्रतिशत बरामदगी 18 पेटियों में 900 पाव 162 लीटर गोवा व्हिस्की जब्त, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके भेजा जेल सड़क सुरक्षा के लिए रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस का अभिनव अभियान, सड़क किनारे पेड़ों पर लगाए जा रहे Tree Marker रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में दुर्घटनाओं की आशंका होगी कम, जिलेभर में लगातार चल रहा सुरक्षा अभियान राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, डिजिटल पुलिसिंग, ई-समन, ‘न्याय श्रुति’ (VC गवाही), ई-साक्ष्य और अवैध प्रवासियों के सत्यापन पर दिए सख्त निर्देश

आश्रम बना ATM ” RTI में बड़ा खुलासा, बच्चों की शिष्यवृत्ति और लकड़ी खरीदी में लाखों का गबन..!जांच में दोषी पर कार्रवाई शून्य…।

रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र में संचालित आर्य विद्या सभा सलखिया आश्रम एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में है। सेवा और शिक्षा के नाम पर चलने वाले इस संस्थान में RTI के जरिए ऐसे खुलासे हुए हैं, जिन्होंने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में दो बड़े वित्तीय गड़बड़ी सामने आए हैं, जिनमें कुल मिलाकर लाखों रुपए के गबन की आशंका जताई जा रही है।

पहला मामला बच्चों की शिष्यवृत्ति राशि से जुड़ा है। दस्तावेजों के अनुसार, आश्रम में अध्ययनरत बच्चों के नाम पर 7 लाख रुपए से अधिक की शिष्यवृत्ति राशि आहरित की गई। लेकिन हैरानी की बात यह है कि बच्चों को इस राशि का लाभ नहीं मिला। जांच के दौरान स्वयं बच्चों ने लिखित बयान देकर पुष्टि की कि उन्हें कोई पैसा नहीं दिया गया। इससे साफ है कि बच्चों के अधिकारों पर सीधा डाका डाला गया है।

दूसरा मामला छात्रावास में भोजन पकाने के लिए जलाऊ लकड़ी खरीदी से संबंधित है। रिकॉर्ड में वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान दो लाख रुपए से अधिक की लकड़ी खरीदी दर्शाई गई है। जबकि जिन ग्रामीणों के नाम पर भुगतान दिखाया गया है, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों से आश्रम को कोई लकड़ी नहीं बेची। यानी फर्जी बिल और भुगतान के जरिए राशि की हेराफेरी की गई।

इन दोनों मामलों ने आश्रम प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतों और दस्तावेजी प्रमाणों के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होना प्रशासनिक उदासीनता को भी उजागर करता है।

इस मामले में संस्था के आचार्य जोगीराम भोय ने आधिकारिक जांच रिपोर्ट को भी गलत बताया। वर्तमान संचालक का कहना है कि उन्हें फसाया जा रहा है और संस्था की छवि को धूमिल किया जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवालिया है कि जब आरटीआई से इस पर्दे का राज खुला और प्रशासनिक टीम के द्वारा जांच की गई तो जांच में स्पष्ट रूप से पाया गया कि आश्रम में बड़ी बांधली और लाखों का गबन किया गया है।

सलखिया आश्रम को लेकर कई सारी शिकायतें है, जिसे जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री को तक को किया गया है। लेकिन इसके बावजूद यहां शिष्यवृत्ति जैसे राशि जो आश्रम में पढ़ने वाले बच्चों को दिया जाता है। उसे गबन कर दिया गया और फर्जी एंट्री कर शासन को बताया गया कि 7 लाख से ज्यादा राशि छात्रवृत्ति के रूप में दिया गया है।

बहरहाल आश्रम के कई सारी बिंदुओं में शिकायत होने के बाद देखना होगा जांच टीम की जांच रिपोर्ट किसी नतीजे तक पहुंचती है और दोषियों के खिलाफ कब तक कार्यवाही होगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा के लिए रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस का अभिनव अभियान, सड़क किनारे पेड़ों पर लगाए जा रहे Tree Marker रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में दुर्घटनाओं की आशंका होगी कम, जिलेभर में लगातार चल रहा सुरक्षा अभियान

9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?