July 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

साइबर और कोतवाली-चक्रधनरगर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 चोर और 2 चोरी की बाइक खरीदने वाले गिरफ्तार रायगढ़-कोरबा बॉर्डर गांव धसकामुड़ा के जुए फड़ पर छाल पुलिस की दबिश, 33 जुआरी गिरफ्तार, जुआ रेड में करीब 90 लाख की 7 चार कार, 57,140 नगद एवं 5 गैस लाइट, खुडखुडिया जुआ सामाग्री जब्त बकालो में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बन गया पक्का मकान, तहसीलदार की भूमिका पर उठ रहे सवाल, जिलाधीश करें कार्रवाई, स्थानीय लोगों ने लेनदेन की आशंका जताई अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, साइबर, घरघोड़ा, पुसौर, पूंजीपथरा एवं चौकी खरसिया पुलिस ने 69.66 लीटर अवैध शराब की जब्त, महुआ, हाथभट्ठी, अंग्रेजी व देशी शराब के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार जुए के खिलाफ लगातार कार्रवाई, थाना पुसौर और पूंजीपथरा में 5 जुआरी गिरफ्तार, नगदी रूपये, 2 मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और जुआ सामग्री जब्त महापौर जीवर्धन ने किया सीसी रोड निर्माण का निरीक्षण, गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने 6 निरीक्षक समेत, 16 पुलिस जवानों का तबादला, कौन कहाँ गया देखे पूरी लिस्ट

रायगढ़। जिले की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादला आदेश जारी किया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा जारी आदेश के तहत 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों और उप निरीक्षकों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। रक्षित केंद्र रायगढ़ में पदस्थ निरीक्षक रोशन कौशिक को थाना प्रभारी भूपदेवपुर, धर्माराम तिर्की को थाना प्रभारी कापू तथा रोहित बंजारे को थाना प्रभारी यातायात बनाया गया है। वहीं यातायात थाना प्रभारी नारायण सिंह मरकाम को थाना प्रभारी अंजाक और अंजाक थाना प्रभारी अनुरंजन लकड़ा को रक्षित केंद्र रायगढ़ भेजा गया है।
उप निरीक्षक स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। ईश्वर यादव को चौकी प्रभारी रेंगालमुड़ा, विजय कुमार एक्का को थाना कोतवाली तथा संजय नाग को साइबर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन को थाना कोतवाली और प्रेमसाय भगत को थाना लैलूंगा पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा प्रधान आरक्षक लखेश्वर मानसर को थाना कोतवाली रायगढ़ तथा आरक्षक जगमोहन ओझा को थाना कापू एवं जॉन प्रकाश टोप्पो को थाना तमनार में नई पदस्थापना दी गई है।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से थानों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?