July 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

साइबर और कोतवाली-चक्रधनरगर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 चोर और 2 चोरी की बाइक खरीदने वाले गिरफ्तार रायगढ़-कोरबा बॉर्डर गांव धसकामुड़ा के जुए फड़ पर छाल पुलिस की दबिश, 33 जुआरी गिरफ्तार, जुआ रेड में करीब 90 लाख की 7 चार कार, 57,140 नगद एवं 5 गैस लाइट, खुडखुडिया जुआ सामाग्री जब्त बकालो में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बन गया पक्का मकान, तहसीलदार की भूमिका पर उठ रहे सवाल, जिलाधीश करें कार्रवाई, स्थानीय लोगों ने लेनदेन की आशंका जताई अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, साइबर, घरघोड़ा, पुसौर, पूंजीपथरा एवं चौकी खरसिया पुलिस ने 69.66 लीटर अवैध शराब की जब्त, महुआ, हाथभट्ठी, अंग्रेजी व देशी शराब के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार जुए के खिलाफ लगातार कार्रवाई, थाना पुसौर और पूंजीपथरा में 5 जुआरी गिरफ्तार, नगदी रूपये, 2 मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और जुआ सामग्री जब्त महापौर जीवर्धन ने किया सीसी रोड निर्माण का निरीक्षण, गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश

महापौर जीवर्धन ने किया सीसी रोड निर्माण का निरीक्षण, गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश

रायगढ़. शहर के वार्ड क्रमांक 08 चांदमारी में निर्माणाधीन सीसी रोड का महापौर जीवर्धन चौहान ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की जानकारी संबंधित अधिकारियों एवं इंजीनियरों से ली। निरीक्षण में निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं संतोषजनक पाया गया।
महापौर ने संबंधित इंजीनियर एवं ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण पूरी मजबूती और तय मापदंडों के अनुसार किया जाए, ताकि आम नागरिकों को लंबे समय तक बेहतर सुविधा मिल सके। साथ ही निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान महापौर ने वार्डवासियों से भेंट कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। नागरिकों ने क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिस पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कर नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
निरीक्षण के दौरान एम आईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ,अमित शर्मा क्षेत्र के पार्षद ज्योति यादव, भाजपा नेत्री लक्ष्मी वैष्णव,छोटू नगर निगम के संबंधित अधिकारी, इंजीनियर, ठेकेदार एवं वार्डवासी भी उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?