July 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

साइबर और कोतवाली-चक्रधनरगर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 चोर और 2 चोरी की बाइक खरीदने वाले गिरफ्तार रायगढ़-कोरबा बॉर्डर गांव धसकामुड़ा के जुए फड़ पर छाल पुलिस की दबिश, 33 जुआरी गिरफ्तार, जुआ रेड में करीब 90 लाख की 7 चार कार, 57,140 नगद एवं 5 गैस लाइट, खुडखुडिया जुआ सामाग्री जब्त बकालो में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बन गया पक्का मकान, तहसीलदार की भूमिका पर उठ रहे सवाल, जिलाधीश करें कार्रवाई, स्थानीय लोगों ने लेनदेन की आशंका जताई अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, साइबर, घरघोड़ा, पुसौर, पूंजीपथरा एवं चौकी खरसिया पुलिस ने 69.66 लीटर अवैध शराब की जब्त, महुआ, हाथभट्ठी, अंग्रेजी व देशी शराब के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार जुए के खिलाफ लगातार कार्रवाई, थाना पुसौर और पूंजीपथरा में 5 जुआरी गिरफ्तार, नगदी रूपये, 2 मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और जुआ सामग्री जब्त महापौर जीवर्धन ने किया सीसी रोड निर्माण का निरीक्षण, गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश

जुए के खिलाफ लगातार कार्रवाई, थाना पुसौर और पूंजीपथरा में 5 जुआरी गिरफ्तार, नगदी रूपये, 2 मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और जुआ सामग्री जब्त

रायगढ़ । रायगढ़ पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत थाना पुसौर पुलिस ने ग्राम कठली में खुड़खुड़िया (झंडी-मुंडी) जुआ फड़ पर दबिश देकर तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर नगदी, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई है तथा पूंजीपथरा पुलिस ने सुनील इस्पात, चिराईपानी के पास स्टाइगर से जुआ खेलाते दो जुआरियों को पकड़ा गया है ।

पुसौर पुलिस की रेड, तीन आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 17.07.2026 को थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कठली के बड़े तालाब की मेड़ पर खुड़खुड़िया गोटी से जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भाग निकले, जबकि दिनेश कुमार चौधरी (35 वर्ष), उमाकांत निषाद (25 वर्ष) एवं कमलेश निषाद (19 वर्ष) निवासी ग्राम कठली को मौके से गिरफ्तार किया गया।

रेड में नगदी, बाइक, मोबाइल और जुआ सामग्री जब्त
रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी दिनेश कुमार चौधरी के कब्जे से 380 नगद, एक हीरो HF मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AG 8054 एवं एक वीवो मोबाइल, आरोपी उमाकांत निषाद के कब्जे से 220 नगद तथा आरोपी कमलेश निषाद के कब्जे से 400 नगद एवं एक हीरो HF डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 W 3060 बरामद की गई। इसके अतिरिक्त मौके से 6 नग खुड़खुड़िया गोटी, 6 नग झंडी-मुंडी पट्टी तथा एक बांस की टोकरी भी जब्त की गई। इस प्रकार कार्रवाई में कुल ₹1,000 नगद, दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन एवं जुआ सामग्री जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना पुसौर में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, प्रधान आरक्षक श्याम महंत, आरक्षक कमलेश कुमार निराला, उमाशंकर सिंह, भगतराम टंडन एवं अमित नट की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी
1. दिनेश कुमार चौधरी, पिता महिपत चौधरी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कठली, थाना पुसौर।
2. उमाकांत निषाद, पिता गजपति निषाद, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कठली, थाना पुसौर।
3. कमलेश निषाद, पिता रविशंकर निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कठली, थाना पुसौर।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?