July 30, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आईजी रामगोपाल गर्ग ने ली रेलवे सुरक्षा समिति की अहम बैठक, सीसीटीव्ही/एफ.आर.एस. तकनीक के कैमरें लगाने के अलावा असामाजिक तत्वों के जमावड़े के विरूद्ध अंकुश लगाने दिये गये निर्देश नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल रायगढ़ की होनहार खिलाड़ी आनिया सिंह का 9वें हीरोज़ कप के लिए चयन, थाईलैंड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व शराब के लिए पैसे मांगकर गैरेज संचालक पर हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, गैर-जमानती धाराओं में चौकी खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई फरार गांजा तस्कर चन्द्रमणी यादव गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त, सक्रिय सूचनातंत्र पर एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी तक पहुंची पुलिस, गांजा तस्कर दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल सर्पदंश से महिला की मौत के बाद मुआवजा राशि दिलाने रिश्वत की मांग, 50 हजार के चेक के साथ आरोपी गिरफ्तार

फरार गांजा तस्कर चन्द्रमणी यादव गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त, सक्रिय सूचनातंत्र पर एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी तक पहुंची पुलिस, गांजा तस्कर दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत पूंजीपथरा पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। एनडीपीएस एक्ट के मामले में कई महीनों से फरार चल रहे आरोपी चन्द्रमणी उर्फ चिंतामणी यादव (35 वर्ष), निवासी सोनपुर, थाना लैलूंगा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। साथ ही गांजा तस्करी में प्रयुक्त प20 कार क्रमांक ब्ळ13ठभ्5917 भी पुलिस ने जब्त कर ली है। उल्लेखनीय है कि इसी मामले में आरोपी के दो साथियों को पूंजीपथरा पुलिस ने 23 अप्रैल 2026 को गांजा तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था, जबकि चन्द्रमणी पुलिस घेराबंदी का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था।
23 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम तुमीडीह महुआ चौक, पठान कॉलोनी के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की थी। मौके पर प20 कार में बैठे दो आरोपियों खिरोधर यादव (जिला जशपुर) एवं पुरुषोत्तम यादव (ग्राम तुमीडीह) को गिरफ्तार किया गया था, जबकि तीसरा आरोपी चन्द्रमणी यादव कार लेकर फरार हो गया था। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2.728 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत 24,500 तथा बिक्री की 5,000 नगद राशि जब्त की गई थी। कुल 29,500 की जप्ती कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपी पुरुषोत्तम यादव ने खुलासा किया कि फरार हुआ व्यक्ति चन्द्रमणी उर्फ चिंतामणी यादव ही था, जो गांजा बिक्री के उद्देश्य से उनके साथ प20 कार में आया था और पुलिस कार्रवाई के दौरान भाग निकला। इसके बाद पूंजीपथरा पुलिस ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य जुटाकर उसकी घटनास्थल पर मौजूदगी प्रमाणित की तथा लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय रखा। “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत आरोपी के अपने गांव आने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने गांजा तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद तस्करी में प्रयुक्त प20 कार क्रमांक ब्ळ13ठभ्5917 भी जब्त कर ली गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
फरार आरोपी की सफल पतासाजी एवं गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा तथा पूंजीपथरा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

फरार गांजा तस्कर चन्द्रमणी यादव गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त, सक्रिय सूचनातंत्र पर एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी तक पहुंची पुलिस, गांजा तस्कर दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?