July 29, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सर्पदंश से महिला की मौत के बाद मुआवजा राशि दिलाने रिश्वत की मांग, 50 हजार के चेक के साथ आरोपी गिरफ्तार तमनार पुलिस ने अवैध शराब पर कसा शिकंजा, ग्राम ढोलनारा में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी भेजा गया रिमांड पर नालों से निकला 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली प्लास्टिक कचरा, आयुक्त ने खुद खड़े रहकर कराई सफाई, आलोक सिटी मॉल, संजय मार्केट और शांति लॉज गली में चला विशेष अभियान भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की हत्या कर शव जलाया, अदालत ने आरोपिया को सुनाई आजीवन कारावास की सजा ढाबा और गैरेज से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल और बाइक बरामद, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना बनी सफलता की कुंजी

तमनार पुलिस ने अवैध शराब पर कसा शिकंजा, ग्राम ढोलनारा में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी भेजा गया रिमांड पर

रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत तमनार पुलिस ने ग्राम ढोलनारा में दबिश देकर एक आरोपी को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार आज थाना तमनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ढोलनारा निवासी सिताम्बर भगत अपने घर में अवैध महुआ शराब रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के निर्देशन में प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगल किशोर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद शराब पीने वाले लोग मौके से भाग निकले, जबकि मकान में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम सिताम्बर भगत पिता स्व. जागेश्वर भगत, उम्र 41 वर्ष, निवासी ढोलनारा बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2) एवं 59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस प्रभावी कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगल किशोर यादव, आरक्षक रंजीत भगत एवं आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?