July 29, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सर्पदंश से महिला की मौत के बाद मुआवजा राशि दिलाने रिश्वत की मांग, 50 हजार के चेक के साथ आरोपी गिरफ्तार तमनार पुलिस ने अवैध शराब पर कसा शिकंजा, ग्राम ढोलनारा में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी भेजा गया रिमांड पर नालों से निकला 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली प्लास्टिक कचरा, आयुक्त ने खुद खड़े रहकर कराई सफाई, आलोक सिटी मॉल, संजय मार्केट और शांति लॉज गली में चला विशेष अभियान भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की हत्या कर शव जलाया, अदालत ने आरोपिया को सुनाई आजीवन कारावास की सजा ढाबा और गैरेज से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल और बाइक बरामद, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना बनी सफलता की कुंजी

भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायगढ़. भारतीय जनता पार्टी जिला अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय, रायगढ़ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रनिर्माण, वैज्ञानिक सोच और प्रेरणादायी जीवन को नमन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी, ईमानदारी और समर्पण का प्रतीक रहा। उन्होंने भारत को रक्षा एवं अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व आज भी देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सदैव युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए कठिन परिश्रम करने का संदेश दिया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष असलम हुसैन ने कहा कि डॉ. कलाम का विकसित भारत का सपना आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के रूप में साकार होने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
गुलाम रहमान खान,वंदना बोध ने भी कलाम जी के जीवन से जुड़े बातों को बताया कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान, जिला संगठन प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुपम पाल, जिला महामंत्री जतिन साव,जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष असलम हुसैन, हज कमेटी सदस्य गुलाम रहमान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्या मेहरून निशा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित शर्मा, जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा साहिल मनियार एवं सतनाम सिंह पोथीवाल, जिला मीडिया प्रभारी रईस अंसारी, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक अरोरा, जिला उपाध्यक्ष आशिया बानो, नगर मंडल महामंत्री नियाज खान, शोध एवं नीति प्रभारी वंदना बोध, युवा मोर्चा जूटमिल मंडल अध्यक्ष खगेश देवांगन, अंकित मिश्रा, विजय दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के उद्घोष के साथ हुआ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?