July 30, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आईजी रामगोपाल गर्ग ने ली रेलवे सुरक्षा समिति की अहम बैठक, सीसीटीव्ही/एफ.आर.एस. तकनीक के कैमरें लगाने के अलावा असामाजिक तत्वों के जमावड़े के विरूद्ध अंकुश लगाने दिये गये निर्देश नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल रायगढ़ की होनहार खिलाड़ी आनिया सिंह का 9वें हीरोज़ कप के लिए चयन, थाईलैंड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व शराब के लिए पैसे मांगकर गैरेज संचालक पर हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, गैर-जमानती धाराओं में चौकी खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई फरार गांजा तस्कर चन्द्रमणी यादव गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त, सक्रिय सूचनातंत्र पर एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी तक पहुंची पुलिस, गांजा तस्कर दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल सर्पदंश से महिला की मौत के बाद मुआवजा राशि दिलाने रिश्वत की मांग, 50 हजार के चेक के साथ आरोपी गिरफ्तार

शराब के लिए पैसे मांगकर गैरेज संचालक पर हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, गैर-जमानती धाराओं में चौकी खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई

रायगढ़। जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत खरसिया पुलिस को एक और सफलता मिली है। मौहापाली मेन रोड पर शराब के लिए पैसे मांगकर गैरेज संचालक एवं उसके साथियों से मारपीट करने वाले फरार आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी के मेमोरेंडम पर मारपीट में प्रयुक्त लोहे का कड़ा भी जब्त किया गया है, जबकि उसके दो अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम छोटे मुड़पार निवासी विनोद रायल (32 वर्ष) ने पुलिस चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 जनवरी की रात करीब 11 बजे वह अपने मित्र रोहन जांगड़े को कार से उसके घर मौहापाली छोड़ने गया था। वापस लौटते समय दो मोटरसाइकिलों पर सवार आरोपी फैज खान, अमनप्रीत, करतार और फरीद वहां पहुंचे। फैज खान ने कार रुकवाकर शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। पैसे नहीं होने की बात कहने पर उसने अपने साथियों को बुला लिया और तीनों ने शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ-मुक्कों, लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस दौरान फैज खान ने अपने पास रखे लोहे के कड़े जैसे कठोर औजार से विनोद रायल के सिर पर वार किया, जिससे उसके सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आईं और काफी रक्तस्राव हुआ। घटना में प्रार्थी के साथ रोहन जांगड़े और कुंज किशोर पटेल को भी चोटें आईं, जिनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
प्रकरण में पुलिस चौकी खरसिया द्वारा धारा 296, 351(2), 115(2), 119(1) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया। घटना के बाद तीनों मुख्य आरोपी फरार हो गए थे। चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के निर्देशन में आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर 28 जुलाई को आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद के घर आने की जानकारी मिली। एएसआई मनोज पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उसके मेमोरेंडम के आधार पर मारपीट में प्रयुक्त लोहे का कड़ा भी बरामद कर जब्त किया गया।
गैर-जमानती धाराओं के तहत गिरफ्तार आरोपी फैजान अहमद उर्फ फैज खान, पिता मुस्ताक अहमद, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, हनुमान चौक, पुरानी बस्ती, खरसिया को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं घटना में शामिल फरार आरोपी करतार और फरीद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

फरार गांजा तस्कर चन्द्रमणी यादव गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त, सक्रिय सूचनातंत्र पर एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी तक पहुंची पुलिस, गांजा तस्कर दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?