October 18, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आराध्या शक्ति गरबा परिवार का भव्य गरबा महोत्सव प्रारंभ, पहले ही दिन उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब ओपी चौधरी ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की रायगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘मां दुर्गा वाहिनी’ तैनात, छेड़छाड़ पर मिलेगी मदद अमित चिमनानी ने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व एवं संपूर्ण भाजपा परिवार का जताया हृदय से आभार! सिंघल स्टील प्लांट में ट्रक की चपेट में आया मजदूर, दाहिने पैर में गंभीर चोट, गेरवानी प्लांट के भीतर बैक करते समय ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप, घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती जंगल के पास चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, 52 पत्ती ताश से लगा रहे थे दांव, नकद और ताश की गड्डी जब्त

खैरपाली मर्डर : पड़ोसी युवक ने बुजुर्ग और बेटी की हत्या, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़। खरसिया पुलिस को मंगलवार 18 नवंबर को ग्राम खैरपाली से एक गंभीर घटना की सूचना मिली, जिसमें एक युवक द्वारा पड़ोसी के घर घुसकर बुजुर्ग व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला करने की बात सामने आई। सूचना मिलते ही एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े और एफएसएल टीम, थाना स्टाफ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।
जांच में पता चला कि खैरपाली निवासी रत्थूराम पटैल (70) के घर उसके पड़ोसी भीखम पटैल (25) ने घुसकर हमला किया, जिसमें रत्थूराम और उनकी बेटी खीरबाई (45) की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई, जबकि उनकी पत्नी फोटो बाई (80) गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक के पुत्र रमेश पटैल (40) ने बताया कि आरोपी रायपुर में काम करता था और कुछ दिनों से गांव में अपने नाना के यहां रह रहा था। उसने कई बार गुस्से में पड़ोसियों से झगड़ा करने की प्रवृत्ति दिखाई थी और मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे उसने अचानक हमला कर यह वारदात कर दी।
शिकायत के आधार पर खरसिया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1), 117(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल हिरासत में लिया। मर्ग पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त सीमेंट का पत्थर तथा आरोपी के पहने हुए कपड़े—शर्ट और जींस—जप्त किए गए। मामला दर्ज करने और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद आरोपी भीखम पटैल पिता गेंदराम पटैल निवासी खैरपाली को आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?