October 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आराध्या शक्ति गरबा परिवार का भव्य गरबा महोत्सव प्रारंभ, पहले ही दिन उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब ओपी चौधरी ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की रायगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘मां दुर्गा वाहिनी’ तैनात, छेड़छाड़ पर मिलेगी मदद अमित चिमनानी ने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व एवं संपूर्ण भाजपा परिवार का जताया हृदय से आभार! सिंघल स्टील प्लांट में ट्रक की चपेट में आया मजदूर, दाहिने पैर में गंभीर चोट, गेरवानी प्लांट के भीतर बैक करते समय ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप, घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती जंगल के पास चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, 52 पत्ती ताश से लगा रहे थे दांव, नकद और ताश की गड्डी जब्त

हर्राडीह और जामडबरी गांव पहुंचा हाथियों का बड़ा दल, कई एकड़ में लगे धान की फसल चौपट, कुछ किसान फसल बचाने रतजगा करने पर मजबूर

रायगढ़. जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 10 दिनों से सोशल मीडिया पर 34 हाथियों के रोड क्रॉस करने का वीडियो लगातार वायरल हुआ है. सामारूमा और अमलीडीह के बीच मुख्य मार्ग पर हाथियों का झुंड लगातार रोड क्रॉस कर रहा था. इसके बाद बीती दो रात से हाथियों का दल सरायपाली क्षेत्र में घूम रहा है. जो बीती रात हर्राडीह और जामडबरी गांव पहुंचा. जहां किसानों का धान की फसल पक कर तैयार हुआ है.
हाथियों का झुंड इन्हीं खेतों में विचरण कर रहा है, हाथियों का झुंड धान लगे फसल के खेतों में आने से धान की फसल खराब हो रही है. किसानों को चिंता छा गया है. हाथियों को घने जंगल की ओर भागने के लिए किसान रतजगा करने को मजबूर हो गए हैं. वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को जंगल की ओर भेजने का प्रयास कर रहे हैं.
किसानों द्वारा लगाया गया धान की फसल ठीक पक कर तैयार हुआ है, कुछ किसान धान की फसल काट भी चुके हैं. कई किसानों के धान की फसल अभी भी खेतों में खड़ी है, लेकिन हाथियों का दल किसानों के खेत में आ जाने से फसले बर्बाद हो रही है. बीती रात जामडबरी गांव में हाथियों का दल पहुंचने से किसानों के कई एकड़ में लगे धान की फसल चौपट हो गई. धान की फसल को बचाने के लिए किसान हाथियों से दूर पटाखे चला रहे हैं, टोर्च की रोशनी से डराया जा रहा है. सभी किसान मिलकर शोरगुल कर रहे हैं, वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम भी हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास में जुटे हुए हैं. लेकिन धान की फसल खाने के लिए हाथी भी लोगों के डराने से डर नहीं रहे.

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?