April 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

फांसी के फंदे पर लटकते युवक की लाश मिलने से सनसनी, मानसिक तनाव से गुजर रहा था खुलेश्वर राठिया, जांच में जुटी पुलिस RAIGARH NEWS: सड़क हादसे में दो की मौत, काम करके घर जाते समय बुजुर्ग की, दो बाइक को टक्कर से युवक की अस्पताल में मौत, जांच में जुटी पुलिस रायगढ़ पुलिस की पहल— ‘POLICE–YOUTH UNITY SPORTS’ के तहत दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 1 व 2 मई को NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन, श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने आयोजित की रेंज के पुलिस अधिकारियों का कार्यशाला आदित्य बिजनेस पार्क काम्पलेक्स के सामने खड़ी बाईक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, बाईक जलकर पूरी तरह हुई खाक 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी में कार समेत दबोचे गए आरोपी

स्कूटी में अवैध शराब ले जाते युवक को जूटमिल पुलिस ने पकड़ा, 32 पाव देशी शराब सहित वाहन जब्त

रायगढ़,। जूटमिल थाना क्षेत्र में आज जूटमिल पुलिस ने दुर्गा चौक मिट्ठूमुडा में त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूटी से अवैध शराब परिवहन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई उस समय की गई जब थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड से दुर्गा चौक की ओर काले रंग की एक्टिवा स्कूटी में काफी मात्रा में शराब लेकर जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी ने टीम गठित कर दुर्गा चौक के पास घेराबंदी करवाई।
घेराबंदी के दौरान पुलिस दल को मुखबिर के बताए अनुसार काले रंग की एक्टिवा स्कूटी आती दिखाई दी। रोककर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम सतीश दास महंत पिता प्रकाश दास महंत, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 32 जूटमिल थाना क्षेत्र जूटमिल रायगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसकी एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13 BJ 7334 के डिक्की से 21 पाव देशी मसाला शराब और 11 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 32 पाव शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 2980 रुपये है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जिसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपये है, उसे भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।
आरोपी सतीश दास महंत के खिलाफ थाना जूटमिल में धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र भगत, आरक्षक बंशी रात्रे और परमानंद पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?