October 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, रायगढ़ पुलिस द्वारा घरघोड़ा में झपटमारी और लूटपाट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार, आरोपियों ने पहले मोटर सायकल चालक से की मोबाइल लूट फिर ट्रेलर चालक को चाकू दिखाकर नकदी लूटे रायगढ़ में आज तीन जगह होगा रावण दहन, नटवर स्कूल मैदान में बनेगा 50 फीट का पुतला रायगढ़ में मां अन्नपूर्णा रसोई की सेवा जारी, मरीजों के परिजनों को मिल रहा मुफ्त भोजन हाथियों ने 14 किसानों की फसलें रौंदी, जिले में 85 हाथियों की मौजूदगी विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन, एसएसपी शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों ने की मां भगवती की आराधना,परंपरानुसार हुई हर्ष फायरिंग

माजदा वाहन और ट्रैक्टर में लोड कई प्रजाति की अवैध लकड़ियां जब्त, आरामिल में खफाने से पहले वन विभाग की टीम ने पकड़ा

रायगढ़. रायगढ़ जिला में लकड़ी तस्करी का मामला सामने आया है। जिसमें माजदा वाहन और ट्रैक्टर में लोड कई प्रजाति की अवैध लकड़ियों को आरामिल में खफाने की तैयारी के लिए परिवहन किया जा रहा था। तभी वन अमला ने उसे पकड़ लिया। मामला रायगढ़ वन परिक्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम को रेंगालीपाली सर्किल के वन कर्मचारियों को सूचना मिली कि कोड़ातराई के पास माजदा वाहन से अवैध लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। जिसके बाद वनकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और माजदा वाहन को रोका गया। जांच करने पर उसमें नीम, जामून और रिया प्रजाति के लकड़ी मिले। ऐसे मंे माजदा वाहन चालक उर्दना निवासी राजू मिंज 40 साल से दस्तावेज मांगा गया। जहां उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला और पूछताछ में उसने बताया कि वह सरिया की ओर से ढिमरापुर परिवहन कर रहा था। मामले में कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहन समेत लकड़ियों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
दूसरे मामले में बुधवार की रात को वन अमला को अवैध लकड़ी परिवहन की सूचना मिलने पर कांशीराम चैक पर एक ट्रैक्टर को रोका गया। जिसके चालक मलदा निवासी जीवन साव से दस्तावेज मांगने पर उसके पास कोई कागजात नहीं था। ऐसे मंे ट्रैक्टर में लोड नीम, जामून और कसई प्रजाति की लकड़ियों को जब्त किया गया।
इस संबंध में रेंगालपाली सर्किल प्रभारी शरद बेग ने बताया कि माजदा व ट्रैक्टर वाहन में लोड लकड़ियों के कोई दस्तावेज उनके पास नहीं थे। ऐसे में दोनों को जब्त किया गया है। इसे आरामिलों में खफाने की तैयारी थी। फिलहाल जब्त लकड़ियों का आंकलन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?