October 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, रायगढ़ पुलिस द्वारा घरघोड़ा में झपटमारी और लूटपाट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार, आरोपियों ने पहले मोटर सायकल चालक से की मोबाइल लूट फिर ट्रेलर चालक को चाकू दिखाकर नकदी लूटे रायगढ़ में आज तीन जगह होगा रावण दहन, नटवर स्कूल मैदान में बनेगा 50 फीट का पुतला रायगढ़ में मां अन्नपूर्णा रसोई की सेवा जारी, मरीजों के परिजनों को मिल रहा मुफ्त भोजन हाथियों ने 14 किसानों की फसलें रौंदी, जिले में 85 हाथियों की मौजूदगी विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन, एसएसपी शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों ने की मां भगवती की आराधना,परंपरानुसार हुई हर्ष फायरिंग

ब्राम्हण समाज की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में जिला उत्कल ब्राम्हण विकास संगठन ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, रायगढ़ में विरोध प्रदर्शन: संतोष वर्मा की टिप्पणी पर एफआईआर की मांग

रायगढ़। मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारी एवं अजाक्स संघ के अध्यक्ष संतोष वर्मा द्वारा ब्राम्हण समाज की बेटियों पर की गई अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज जिला उत्कल ब्राम्हण विकास संगठन एवं कल्याण समिति रायगढ़ ने पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि दिनांक 23 नवंबर 2025 को प्रांतीय अधिवेशन के दौरान संतोष वर्मा ने कहा— “आरक्षण समाप्त हो जाएगा, अगर ब्राम्हण अपनी बेटी दान करें”
संगठन ने इस वक्तव्य को ब्राम्हण समाज की बेटियों का अपमान, सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचाने वाला तथा पद की मर्यादा का गंभीर उल्लंघन बताया।
संगठन ने यह भी कहा कि इस प्रकार का बयान एक जिम्मेदार आईएएस अधिकारी के कर्तव्य, सिविल सेवा आचरण संहिता और सामाजिक गरिमा का स्पष्ट उल्लंघन है, जिससे पूरे देश में रोष फैल गया है और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा विरोध दर्ज कराया जा रहा है।
ज्ञापन में मांग की गई कि सामाजिक सौहार्द्र भंग करने,जातिगत टिप्पणी करने तथा एक समुदाय की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने जैसे गंभीर आरोपों पर संतोष वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की उपयुक्त धाराओं में अपराध दर्ज किया जाए।
इस दौरान अध्यक्ष अरुण पंडा, सचिव अशोक पंडा, तथा रायगढ़ तहसील अध्यक्ष चित्रसेन शर्मा,पुसौर तहसील अध्यक्ष अक्षय सतपथी एवं कीर्तिचंद्र आचार्य, संतोष होता, दिनेश शर्मा, सूर्यकांत त्रिपाठी, ब्रजकिशोर शर्मा, गौतम आचार्य, दीपक आचार्य, अजय मिश्रा, प्रशांत शर्मा, दुर्गेश शर्मा, सत्यम पंडा समेत समाज के दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?