October 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, रायगढ़ पुलिस द्वारा घरघोड़ा में झपटमारी और लूटपाट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार, आरोपियों ने पहले मोटर सायकल चालक से की मोबाइल लूट फिर ट्रेलर चालक को चाकू दिखाकर नकदी लूटे रायगढ़ में आज तीन जगह होगा रावण दहन, नटवर स्कूल मैदान में बनेगा 50 फीट का पुतला रायगढ़ में मां अन्नपूर्णा रसोई की सेवा जारी, मरीजों के परिजनों को मिल रहा मुफ्त भोजन हाथियों ने 14 किसानों की फसलें रौंदी, जिले में 85 हाथियों की मौजूदगी विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन, एसएसपी शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों ने की मां भगवती की आराधना,परंपरानुसार हुई हर्ष फायरिंग

पुसौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: ओड़िशा से लाए जा रहे दो पिकअप में 114 बोरी अवैध धान जब्त, दो वाहन चालक पर कार्रवाई

रायगढ़। पुसौर पुलिस ने 30 नवंबर 2025 को अवैध धान की आवक पर रोक लगाने की कार्रवाई में ओड़िशा से छत्तीसगढ़ लाए जा रहे दो पिकअप वाहनों को पकड़ा, जिनसे कुल 114 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी सर और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल सर के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। मुखबीरों को सक्रिय किया गया है तथा बार्डर पर संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में कल दो महत्वपूर्ण कार्यवाहियां की गईं। पहली कार्रवाई में लारा बेरियर के पास वाहन चालक आदित्य सागर पिता शरद सागर (उम्र 21 वर्ष, निवासी बड़े हरदी, थाना पुसौर) की सफेद रंग की पिकअप क्रमांक CG 13 AR 4467 को रोका गया, जिसमें 50 बोरी धान लोड पाया गया। दूसरी कार्रवाई में बस स्टैंड पुसौर के पास वाहन चालक सुदाम साहू पिता भरत साहू (उम्र 31 वर्ष, निवासी भैनातोरा, थाना आमाभौना, जिला बरगढ़, ओड़िशा) की पिकअप क्रमांक CG 06 GU 8036 से 64 बोरी धान बरामद किया गया। दोनों वाहन चालकों के पास धान परिवहन के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं थे और यह संदेह हुआ कि धान को छत्तीसगढ़ की कृषि मंडियों में खपाने के उद्देश्य से अवैध रूप से लाया जा रहा है।
पुसौर पुलिस ने दोनों चालकों के विरुद्ध क्रमशः इस्तगासा क्रमांक 15/2025 एवं 16/2025 धारा 106 BNSS के तहत कार्रवाई की है। थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कुंदन लाल गौर, सहायक उपनिरीक्षक मनमोहन बैरागी, उमाशंकर नायक तथा डायल-112 में पदस्थ आरक्षक 142 नवधा प्रसाद मैना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?