August 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

गंजाईपाली में पत्नी की हत्या के मामले में छाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

रायगढ़। थाना छाल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंजाईपाली में 30 नवंबर की सुबह छाल पुलिस को सूचना मिली कि बीट गार्ड यादराम अजगल्ले द्वारा अपनी पत्नी सोनतला अजगल्ले की डंडे से पिटाई कर हत्या कर दिया है । एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल द्वारा जानकारी मिलते ही छाल पुलिस और एफएसएल की टीम तुरंत मौके पर रवाना किय गया । छाल पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
घटना के संबंध में ग्राम कुडूमकेला निवासी एवं परिक्षेत्र सहायक बनहर द्रोण डनसेना ने बताया कि उन्हें ग्राम बनहर से सूचना मिली थी कि घरेलू विवाद के दौरान बीट गार्ड यादराम अजगल्ले ने लकड़ी के डंडे से वार कर अपनी 31 वर्षीय पत्नी सोनतला को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
छाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और तत्परता से आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में यादराम अजगल्ले ने स्वीकार किया कि 29 नवंबर की रात घर लौटने पर खाना बनाने को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। गुस्से में उसने घर में रखे बांस के डंडे और लकड़ी फारा से पत्नी के सिर और शरीर पर वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में थाना छाल ने आरोपी यादराम अजगल्ले (38 वर्ष) के विरुद्ध धारा 103(12) बीएनएस के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर घटना में प्रयुक्त डंडा सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त किए। आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में की गई इस त्वरित कार्रवाई में छाल प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी और थाना छाल के उपनिरीक्षक मदन पटले, सहायक उपनिरीक्षक शिव खरे, प्रधान आरक्षक शंकर क्षत्रीय, शंभू प्रसाद पाण्डेय, आरक्षक सतीश जगत तथा हमराह स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?