June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, अधेड़ आरोपी पुलिस हिरासत में, हत्या के प्रकरण में सजा काट चुका है आरोपी

पेंड्रा। शनिवार को नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात ने सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार स्थानीय बाजार में ज्वेलर्स की दुकान चलाने वाला अधेड़ आरोपी गुलाब सोनी ने शनिवार को बाजार बंद होने और आसपास सुनसान स्थिति का फायदा उठाते हुए नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर अपने घर के भीतर बुलाया और उसके साथ अश्लील कृत्य करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
घटना के बाद छात्रा घबराई हालत में अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों और पीड़िता पेंड्रा थाने पहुचकर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पेंड्रा पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि आरोपी गुलाब सोनी पहले भी हत्या के एक प्रकरण में सजा काट चुका है, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की पुष्टि होती है।फिलहाल इस मामले में पेंड्रा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 4-CHL, 6-CHL, 351(3)-BNS, 64-BNS सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। वही एसडीओपी पेंड्रा निकिता तिवारी ने बताया कि मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण जांच अत्यंत संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ की जा रही है।
वही घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?