October 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, रायगढ़ पुलिस द्वारा घरघोड़ा में झपटमारी और लूटपाट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार, आरोपियों ने पहले मोटर सायकल चालक से की मोबाइल लूट फिर ट्रेलर चालक को चाकू दिखाकर नकदी लूटे रायगढ़ में आज तीन जगह होगा रावण दहन, नटवर स्कूल मैदान में बनेगा 50 फीट का पुतला रायगढ़ में मां अन्नपूर्णा रसोई की सेवा जारी, मरीजों के परिजनों को मिल रहा मुफ्त भोजन हाथियों ने 14 किसानों की फसलें रौंदी, जिले में 85 हाथियों की मौजूदगी विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन, एसएसपी शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों ने की मां भगवती की आराधना,परंपरानुसार हुई हर्ष फायरिंग

रेत ढोने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, नाबालिग की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत

गौरेला पेंड्रा पेंड्रा। क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत उत्खनन ने एक मासूम की जान ले ली। बुधवार सुबह धनगवा के बरपारा निवासी 14 वर्षीय सुनील धुर्वे की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सुनील मजदूरों के साथ सुबह–सुबह नदी में रेत भरने गया था। बताया जा रहा है कि रेत ढोने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी जद में आने से नाबालिग की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मजदूरों में अफरा–तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है कि अवैध उत्खनन में नाबालिग से ट्रैक्टर क्यों और कैसे चलवाया जा रहा था।
घटना ने स्थानीय स्तर पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।मृतक के परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल है। परिवार अचानक हुए इस हादसे से सदमे में है। गांव में भी शोक का माहौल है और ग्रामीणों में अवैध रेत उत्खनन को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन का खेल चल रहा है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई न होने से ऐसी घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं।वही पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर को जब्त कर जाँच शुरु कर दी गई है जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि पूरा उत्खनन कार्य नियमों के विरुद्ध किया जा रहा था। पुलिस ने कहा है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?