June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

जवानों ने दिया साहस का परिचय, 15 नक्सली ढेर, 3 जवान हुए बलिदान, इलाके में चल रही है सर्चिंग, जवानों ने नही हटाये अपने कदम, चल रही है ऑपरेशन

जगदलपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमा में हुए मुठभेड़ में जहाँ 3 जवानों ने अपने बलिदान देने के साथ ही 15 नक्सलियों को मार गिराया है, इस मामले में सर्चिंग अभियान जारी है, वही टीम लगातार अंदरूनी इलाको को घेर कर जांच कर रही है,
बता दे कि दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमा से लगे भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम केशकुतुल में बुधवार की सुबह डीआरजी, एसटीएफ, सीआरपीएफ के अलावा अन्य जवान नक्सलियों की खोज में निकले थे, जहाँ सुबह इनके बीच मुठभेड़ हो गई, यह मुठभेड़ रुक रुक कर होती रही, इस मुठभेड़ में जहां डीआरजी के 3 जवानों ने अपने प्राणों की आहुति व 2 जवान घायल होते हुए भी 12 नक्सलियों को मार गिराया था, लेकिन वही गुरुवार की सुबह फिर से शुरू हुई सर्चिंग के दौरान 3 अन्य नक्सलियों के शव बरामद होने की जानकारी सामने आई है, वही इलाके को जवानों ने अभी भी घेर कर ही रखा है, चुकी बुधवार की रात हो जाने के कारण जवानों ने अपने कदम आगे नही बढ़ाये, लेकिन तब तक जवानों ने 12 नक्सलियों के शव बरामद करने के साथ ही LMG Machine Gun, AK 47 Rifles, SLR Rifles, INSAS Rifles, .303 Rifles तथा अन्य हथियार और गोला-बारूद भी मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए हैं,साथ ही शहीद जवान जिनमे प्रधान आरक्षक मोनू वड़ाड़ी, आरक्षक दुकारु गोड़े व शहीद जवान रमेश सोड़ी, DRG बीजापुर मूल निवासी थाना आवापल्ली क्षेत्र, जिला बीजापुर शामिल थे, जबकि 2 जवान जिसमे 1. ASI जनार्दन कोर्राम व आरक्षक सोमदेव यादव घायल हो गए थे, इस मुठभेड़ में जवानों ने बीजापुर पश्चिम बस्तर डिवीजन क्षेत्र के मुठभेड़ में अब तक PLGA कंपनी क्रमांक 02 के कमांडर और कुख्यात माओवादी कैडर DVCM मोडियामी वेल्ला (Reward 08 Lakhs) सहित कुल 14 माओवादी कैडरों के शव बरामद कर चुके है, मुठभेड़ स्थल से बरामद अन्य नक्सलियों के मृत शव की शिनाख्त अभी किया जाना शेष है, मुठभेड़ में बीजापुर DRG के2 जवान घायल जवान खतरे से बाहर है, घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है, अतिरिक्त बल (रीइन्फोर्समेंट) क्षेत्र में भेजा गया है, पर्याप्त फोर्स तैनात है तथा इलाके को कॉर्डन कर सघन सर्चिंग की जा रही है,वही स्थिति नियंत्रण में है तथा लगातार मॉनिटर की जा रही है, ऑपरेशन में लगे जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस समय अधिक जानकारी साझा नहीं किए जा सकने की बात आला अधिकारियों ने कही है,
बीजापुर एसपी डॉक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि 12 से संख्या बढ़ गई है, इलाके में सर्चिंग जारी है, फिलहाल जवान जंगल मे ही है, इसलिए उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे की जानकारी जवानों के लौटने के बाद बताई जाएगी,

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?