June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

धान के अवैध भंडारण पर कार्रवाई: 3 दिनों में 7 प्रकरणों से 7,290 क्विंटल धान जब्त, 116 प्रकरणों में अब तक 27,738.80 क्विंटल धान की जब्ती

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खरीफ वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में बीते तीन दिनों के भीतर अवैध भंडारण के 7 नए प्रकरणों में 7,290 क्विंटल धान जब्त किया गया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। प्रशासन की अब तक की कार्रवाई में कुल 116 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 27,738.80 क्विंटल धान की जब्ती की गई है। यह अभियान जिले में अवैध धान भंडारण और नियम विरुद्ध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने स्पष्ट कहा कि शासन की धान खरीदी नीति में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध भंडारण करने वालों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने किसानों और व्यापारियों से अपील की कि वे शासन की नीति का पूर्ण पालन करें और किसी भी अवैध गतिविधि से दूर रहें, अन्यथा विधि अनुसार कठोर कदम उठाए जाएंगे।
इन स्थानों पर हुई कार्रवाई
विकासखण्ड खरसिया के ग्राम-गोड़बोरदी में पीयूष गबेल के गोदाम में रखे 224 क्ंिवटल धान जब्त किया गया है। इसी तरह विकासखण्ड धरमजयगढ़ के ग्राम-सोखामुड़ा में रामकुमार मांझी के यहां 60 क्विंटल धान भंडारित पाया गया। ग्राम-लिप्ती में अन्नपूर्णा राईस मिल में अवैध रुप से रखे 350 क्विंटल धान, ग्राम-पोढीछाल में ज्ञानदास के यहां 220 क्विंटल , ग्राम-दुर्गापुर में शंकर महंत के द्वारा पिकअप वाहन में 36 क्विंटल धान परिवहन करते पाया गया। इसी तरह विकासखण्ड पुसौर में औचक निरीक्षण के दौरान ग्राम-सुपा में एग्रो राइस में 4400 क्विंटल एवं विकासखण्ड रायगढ़ के ग्राम-तरेकेला में ज्योति अग्रवाल के के गोदाम में 2000 क्विंटल धान अवैध भंडारित पाया गया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?