October 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, रायगढ़ पुलिस द्वारा घरघोड़ा में झपटमारी और लूटपाट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार, आरोपियों ने पहले मोटर सायकल चालक से की मोबाइल लूट फिर ट्रेलर चालक को चाकू दिखाकर नकदी लूटे रायगढ़ में आज तीन जगह होगा रावण दहन, नटवर स्कूल मैदान में बनेगा 50 फीट का पुतला रायगढ़ में मां अन्नपूर्णा रसोई की सेवा जारी, मरीजों के परिजनों को मिल रहा मुफ्त भोजन हाथियों ने 14 किसानों की फसलें रौंदी, जिले में 85 हाथियों की मौजूदगी विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन, एसएसपी शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों ने की मां भगवती की आराधना,परंपरानुसार हुई हर्ष फायरिंग

यादव समाज के मड़ई महोत्सव को नहीं मिलता शासन से सहयोग, पत्रकारवार्ता में यादव शौर्य नृत्य मड़ई महोत्सव समिति ने साझा की मन की बात

रायगढ़ :- कला और संस्कार धानी नगरी के रामलीला मैदान में 7 दिसंबर की शाम से देर रात तक यादव बिरादरी के दोहे गूंजेंगे। 30वां यादव शौर्य नृत्य मड़ई महोत्सव में दर्जनभर टीमों के साथ महिला दल भी पारंपरिक वेशभूषा में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। वही, अफसोस का विषय है कि शासन द्वारा कभी कोई सहयोग नहीं मिलने से राउत नाच की संस्कृति आगे नहीं बढ़ पा रही है।
शहर के रामलीला मैदान के समीप होटल जानकी में शनिवार शाम आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेन्स में मड़ई महोत्सव के संयोजक गणेश यादव ने बताया कि आगामी 7 दिसंबर की शाम 6 बजे रामलीला मैदान मेयद्व बिरादरी की लोक संस्कृति से जुड़ा राउत नाच प्रारम्भ होगा। मगर दुख की बात है कि शासन से कभी आर्थिक सहयोग नहीं मिलता। यही वजह है कि मड़ई महोत्सव की भव्यता फीकी होती जा रही है। इस परंपरा को जीवंत रखने वाले हैं यादव समाज, लेकिन जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से राउत नाच चाहकर भी आधुनिक नहीं हो पा रहा है। फसल काटने के बाद यादव समाज इसे नृत्य कला के तौर पर मनाता है।
उन्होंने आगे बताया कि मड़ई महोत्सव में अपनी कला का मुजाहिरा पेश करने के लिए अबतक 9 टीमों से चर्चा हुई है। खास बात यह है कि छाल से महिला टीम को भी आमंत्रित किया गया है, जो मड़ई महोत्सव की भव्यता बढ़ाएंगे। इस कला संस्कृति को बढ़ावा देने 7 इनाम रखे गए हैं। वहीं, प्रोत्साहन राशि भी रखी गई है। अगले सत्र जनसहयोग से इनाम की राशि बढ़ाई जाएगी। अतिथियों में वित्तमंत्री ओपी चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, खरसिया विधायक उमेश पटेल, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, धरमजयगढ़ लालजीत यादव को आमंत्रित किया गया है। वहीं, चिंताजनक तथ्य यह है कि राउत नाच को आगे बढ़ाने में यादव समाज की नई पीढ़ी भी उतनी रुचि नहीं ले रही, जो होनी चाहिए।
30 वां यादव शौर्य नृत्य मड़ई महोत्सव की प्रेसकॉन्फ्रेन्स में संयोजक गणेश यादव, सचिव विकास ठेठवार, उपाध्यक्ष अमित यादव, श्रीपाल यादव , आशीष यादव, सागर यादव, वी. पी .गोपाल, दिलीप यादव, संगीता यादव, चमेली यादव, ममता यादव, सहोद्रा यादव सहित यादव समाज की सक्रिय महिला टीम भी मौजूद रहीं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?