June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

भाटापारा में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 3 स्थानों से 1044.40 क्विंटल धान जप्त

भाटापारा— समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान खपाने की कोशिशों को रोकने के लिए कोचियों और बिचौलियों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर भाटापारा टीम ने आज तीन स्थानों पर संयुक्त छापेमारी करते हुए लगभग 24 लाख 74 हजार 183 रुपये मूल्य का 1044.40 क्विंटल धान जप्त किया।

राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम सुरजपुरा के ‘भव्य ट्रेडर्स’ से 28 क्विंटल, खैरा (निपनिया) के माखन गिरी गोस्वामी के गोदाम से 16.40 क्विंटल और भाटापारा के रिद्धि–सिद्धि वेयरहाउस से 1000 क्विंटल धान जप्त किया। बताया गया कि इन तीनों व्यापारियों ने उपार्जन केंद्रों में खपाने के उद्देश्य से धान का अवैध भंडारण किया था।

दबिश के दौरान टीम ने धान संबंधी वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन तीनों ही संस्थानों द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। दस्तावेज़ों के अभाव में कुल 1044.40 क्विंटल धान जप्त करते हुए आगे की कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में एसडीएम भाटापारा श्यामा पटेल, तहसीलदार यशवंत राज, सहायक खाद्य अधिकारी लक्ष्मण कश्यप, मंडी सचिव चुन्नी ध्रुव, मंडी उपनिरीक्षक मनोहर राव, प्रफुल्ल मांझी और श्यामलाल शामिल रहे।

एसडीएम श्यामा पटेल ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार कोचियों और बिचौलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?