June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

लैलूंगा में ग्राम कोटवारों की बैठक, थाना प्रभारी ने शिक्षक-छात्र, स्वास्थ्यकर्मी और ग्राम कोटवारों को किया सम्मानित

रायगढ़। 13 दिसंबर को थाना लैलूंगा में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा ग्राम कोटवारों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने ग्राम कोटवारों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए बताया कि गांव में प्रशासन और पुलिस के कार्यों में सहयोग करना तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस सहयोगी की भूमिका निभाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर जिले में नशाबंदी को लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें ग्राम कोटवारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्राम कोटवारों से अपील की गई कि वे पुलिस के साथ मिलकर ग्रामीणों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करें और गांव से जुड़ी सूचनाओं का संकलन सतर्कता के साथ सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
इस अवसर पर थाना प्रभारी द्वारा समाजहित में सराहनीय कार्य करने वाले थाना क्षेत्र के शिक्षक, मेधावी छात्र, ग्राम कोटवार एवं स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित कर उनके योगदान की प्रशंसा की गई। सम्मानित होने वालों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा की नर्स श्रीमती प्रीति जांगड़े एवं श्रीमती महेश्वरी राठिया, सरस्वती शिशु मंदिर लैलूंगा के प्राचार्य श्री सुनील महंत, मेधावी छात्राएं कुमारी कशिश सिदार एवं कुमारी दीक्षा मरावी, ग्राम तारागढ़ के ग्राम कोटवार राजू सिंह चौहान तथा भेलवाटोली की ग्राम कोटवार श्रीमती देवना बाई शामिल रहीं। थाना प्रभारी ने सभी सम्मानितजनों को समाज और गांव के विकास में निरंतर सक्रिय रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?