June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

पति-पत्नी पर हाथी ने किया हमला, खाट के नीचे छुप कर पति ने बचाई जान, पत्नी को दौडा कर हाथी ने कुचला, हुई मौत, वन विभाग के टीम मौके पर

कोरबा। जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत चैतमा वनपरिक्षेत्र के बेरिउमराव गांव के नीमपानी टोला में मंगलवार देर रात 3 बजे लगभग एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जंगली हाथी के अचानक हमले में 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।
बताया जा रहा है कि मृतक महिला की पहचान सुंदरी मझावार (60 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि सुंदरी मंझवार और उसका पति टिकेश राम मझावार मंगलवार रात अपने घर के आंगन में सो रहे थे इसी दौरान अचानक से लोनर हाथी आ पहुचा और चिंघाड़ने लगा आवाज सुनकर पति खाट के नीचे छुप गया लेकिन पत्नी सुंदरी हाथी को देख भागने लगी जहां हाथी ने उसे दौड़ा कर मार डाला किसी तरह पति जान बचाकर मौके से भाग निकला और गांव वालों की इसकी सूचना दी गई घटना के बाद हड़कंप मच गया और देखते हैं देखते ग्रामीण एकत्रित होकर हाथी को भगाने का प्रयास करने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वन अमले ने शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। वन विभाग द्वारा आसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
कटघोरा डीएफओ निशांत झा ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुचे खुद भी सुबह जनप्रतिनिधियों के साथ गांव में पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मृतक के परिवार को 25000 की तात्कालिक सहायता राशि दी गई।
इस घटना के बाद नीमपानी सहित आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से स्थायी समाधान की मांग की है।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे रात के समय जंगल या खेत की ओर अकेले न जाएं, समूह में रहें और हाथी दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। विभाग ने सतर्कता बरतने और सावधानी अपनाने की सलाह दी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
बताया जाता है कि हाथी झुंड से बिझड़ा हुआ है और काफी आक्रामक है वन विभाग की टीम लगातार नजर रखी हुई है

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?