October 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पहल, निःशुल्क हुई ब्रेस्ट कैंसर जाँच व मैमोग्राफी रायगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक एवं स्वागत समारोह आज, प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत में निकलेगी भव्य बाइक रैली दिल्ली में पहली बार गूंजेगी भगवान झूलेलाल की अमृत कथा, साईं लालदास साहेब जी के श्रीमुख से होगा गुणगान दीपावली से पहले महंगाई भत्ता और एरियर्स की मांग, रायगढ़ में पेंशनर्स-कर्मचारियों का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन नगर निगम रायगढ़ की वेबसाइट पर साइबर सेंधमारी का शक, स्क्रीन पर दिखा ‘Hacked By OVERTHRASH 1337’, पाकिस्तानी झंडे जैसा सिंबल नजर आने से मचा हड़कंप

रामभांठा मारपीट में कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, बलवा के आरोप में 7 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। रामभांठा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में कोतवाली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बलवा के अपराध में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त किए हैं।
कल प्रार्थिया उषा चौहान पिता कमलेश चौहान उम्र 20 वर्ष निवासी जवाहर नगर रामभांठा ने थाना कोतवाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन में बताया गया कि 15 दिसंबर 2025 की रात्रि करीब 9 बजे उसकी बहन ईशा चौहान ने पुरानी रंजिश के चलते सोनी सारथी एवं बादल उर्फ सानू सारथी के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई थी, जिस पर अपराध क्रमांक 659/2025 धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज होकर अगले दिन 16 दिसंबर की दोपहर सोनी सारथी अपने भाई आकाश सारथी, बादल उर्फ सानू तथा उनके अन्य साथियों अनिकेत सारथी, अंकित सारथी, ओम सारथी, कान्हा और यश के साथ हथौड़ा, डंडा एवं लोहे की रॉड लेकर प्रार्थिया के घर पहुंचे और थाना में रिपोर्ट करने की बात को लेकर गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल और बजाज पल्सर एनएस-200 में भी हथियारों से तोड़फोड़ की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 661/2025 धारा 333, 296, 351(2), 115(2), 191(2), 191(3), 324(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं हमराह स्टाफ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे का हथौड़ा, बेसबॉल बैट एवं बांस का डंडा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बादल उर्फ सानू सारथी, आकाश सारथी, सोनी उर्फ दुर्गा सारथी, ओम सारथी, यश महानंद, अंकित सारथी एवं अनिकेत सारथी सभी निवासी जवाहर नगर रामभांठा रायगढ़ शामिल हैं, जिन्हें आज न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी :-
(1) बादल उर्फ सानू सारथी पिता रमेश सारथी उम्र 20 वर्ष
(2) आकाश सारथी पिता रमेश सारथी उम्र 28 वर्ष
(3) सोनी उर्फ दुर्गा सारथी पिता रमेश सारथी उम्र 35 वर्ष
(4) ओम सारथी पिता मनोज सारथी उम्र 19 वर्ष
(5) यश महानंद पिता सचित्रसेन महानंद उम्र 19 वर्ष
(6) अंकित सारथी पिता खोलू सारथी उम्र 21 वर्ष
(7) अनिकेत सारथी पिता खोलू सारथी उम्र 19 वर्ष सभी निवासी जवाहर नगर रामभाठा रायगढ़

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?