August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

तेज रफ्तार दर्शनार्थी बस पेड़ से टकराई ,एक की मौत, दर्जनों घायल, मौके पर पहुँची पुलिस

जगदलपुर.भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम तारागांव में गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार दर्शनार्थी बस पेड़ से जा टकराया, इस हादसे में राजनांदगांव निवासी एक युवक की मौत हुई है, जबकि बस में सवार अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए पास के अस्पताल लाया गया है, वही शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है,
दुर्ग से एक बस जो 30 से अधिक लोगो को लेकर तिरुपति के लिए निकला हुआ था, गुरुवार की सुबह करीब 5 से 6 बजे के लगभग जैसे ही बस तारागाँव के पास पहुँची की अचानक ड्राइवर को झपकी आने के कारण ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस पेड़ से जा टकराई, इस हादसे में राजनांदगांव निवासी तामेश्वर साहू की मौत हो गई है, वही अन्य दर्शनार्थी घायल हो गए, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, वही शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, वही मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दिया गया है,

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?