October 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पहल, निःशुल्क हुई ब्रेस्ट कैंसर जाँच व मैमोग्राफी रायगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक एवं स्वागत समारोह आज, प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत में निकलेगी भव्य बाइक रैली दिल्ली में पहली बार गूंजेगी भगवान झूलेलाल की अमृत कथा, साईं लालदास साहेब जी के श्रीमुख से होगा गुणगान दीपावली से पहले महंगाई भत्ता और एरियर्स की मांग, रायगढ़ में पेंशनर्स-कर्मचारियों का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन नगर निगम रायगढ़ की वेबसाइट पर साइबर सेंधमारी का शक, स्क्रीन पर दिखा ‘Hacked By OVERTHRASH 1337’, पाकिस्तानी झंडे जैसा सिंबल नजर आने से मचा हड़कंप

कलेक्टर ने घरघोड़ा और धरमजयगढ़ में धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, धान उपार्जन की प्रगति और केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया गहन जायजा

रायगढ़ । कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज शुक्रवार को जिले के सुदूर वनाचल क्षेत्र धरमजयगढ़ विकासखंड के कटाईपाली-सी और घरघोड़ा विकासखण्ड के ग्राम-टेण्डा नवापारा में संचालित धान खरीदी उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इस दौरान समर्थन मूल्य में धान बेचने आए क्षेत्र के किसानों से संवाद किया और उन्हें धान बेचने में मिल रही सुविधाएं और किसानों को रही परेशानियों के संबंध में विस्तार से चर्चा भी की। कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी नीति के तहत स्थापित केंद्रों पर उपार्जन की प्रगति, तौल व्यवस्था, नमी मापक यंत्र, बारदाना की उपलब्धता, भुगतान की स्थिति और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को इस बात का विशेष निर्देश दिया कि वे धान खरीदी प्रक्रिया को अधिक कुशल, पारदर्शी और किसानों के अनुकूल बनाएं। प्रशासन किसानों की सुविधा और उनके हित में पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है और धान उपार्जन केंद्रों पर किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने धान बेचने आए किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और अनुभवों को सुना। उन्होंने किसानों से टोकन कटने की प्रक्रिया, धान उपार्जन के दौरान मिलने वाली सुविधाओं और भुगतान की समय-सीमा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने किसानों को कहा कि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा और केंद्रों की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से ध्यान देने को कहा कि धान उपार्जन केंद्रों में तौल व्यवस्था, नमी मापक यंत्रों की कार्यक्षमता, बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता और भुगतान प्रणाली पूरी तरह से समयबद्ध और पारदर्शी हो। इस दौरान उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि धान खरीदी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और व्यवस्थित हो और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि केंद्रों पर किसानों के बैठने, प्रतीक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्तर पर किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सक्रिय रहेगा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को अवगत कराया गया कि उपार्जन केंद्र धरमजयगढ़ के कटाईपाली-सी में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 657 है। जिसमें आज दिनांक तक धान बेचने वाले कृषक की कुल संख्या 238 है, उपार्जित धान की मात्र 13332.80 क्विंटल , उठाव की मात्रा 4359.82 क्विंटल , उठाव हेतु शेष धान की मात्रा 8972.974 क्विंटल है। इसी तरह उपार्जन केंद्र घरघोड़ा के टेंडा नवापारा में कुल पंजीकृत कृषक-1034 है, जिसमें आज दिनांक तक धान बेचने वाले कृषक संख्या-247 है। उपार्जित धान की मात्र 14510.80 क्ंिवटल है। जिसमें 339.57 को भुगतान किया गया है। उठाव की मात्रा-4129.774 क्विंटल तथा उठाव हेतु शेष धान की मात्रा 10381.03 क्ंिवटल है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, समिति प्रबंधक, केंद्र कर्मचारी उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?