August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

12 वी साइंस की छात्रा ने लगाई फाँसी, हुई मौत, परीक्षा बिगड़ने के चलते परेशान चल रही थी

जगदलपुर. परपा थाना क्षेत्र के ग्राम घाटपदमुर भाटीगुड़ा में रहने वाली एक छात्रा ने परीक्षा बिगड़ने के चलते अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना के बाद छात्रा को परिजनों ने उपचार के लिए मेकाज ले गए, लेकिन चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया,
मामले की जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी ने बताया कि घाटपदमुर निवासी साधना पटेल 18 वर्ष 12 वी साइस की पढ़ाई कर रही थी, अभी कुछ दिनों से उनका अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही थी, जहाँ कुछ पेपर बिगड़ने के चलते काफी तनाव में चल रही थी, इसके अलावा परिजनों को भी इस बात की जानकारी दी थी, बीते 17 दिसम्बर को परीक्षा के समाप्त होने के बाद से लगातार टेंशन में थी, वही छात्रा ने शुक्रवार को जब परिवार के सभी लोग घर मे नही थे तो छात्रा ने कमरे में जाकर अपनी माँ के साड़ी को ही फंदा बनाकर फाँसी लगा लिया, जिसके बाद घर मे मौजूद अन्य लोगो ने आवाज सुनकर जब दरवाजे से देखा तो वह फंदे में झूल रही थी, जिसके बाद उसे वहां से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई, परिवार में उसके परिजन सब्जी बेचने का व्यवसाय करते है, जबकि उसकी बड़ी बहन पीएससी की पढ़ाई कर रही है, छात्रा के अचानक से उठाए इस कदम के चलते परिजनों से लेकर दोस्तों, रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई है, वही मामले की जानकारी लगते ही सब मेकाज आ पहुँचे, जहाँ पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है,

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?