October 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पहल, निःशुल्क हुई ब्रेस्ट कैंसर जाँच व मैमोग्राफी रायगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक एवं स्वागत समारोह आज, प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत में निकलेगी भव्य बाइक रैली दिल्ली में पहली बार गूंजेगी भगवान झूलेलाल की अमृत कथा, साईं लालदास साहेब जी के श्रीमुख से होगा गुणगान दीपावली से पहले महंगाई भत्ता और एरियर्स की मांग, रायगढ़ में पेंशनर्स-कर्मचारियों का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन नगर निगम रायगढ़ की वेबसाइट पर साइबर सेंधमारी का शक, स्क्रीन पर दिखा ‘Hacked By OVERTHRASH 1337’, पाकिस्तानी झंडे जैसा सिंबल नजर आने से मचा हड़कंप

बंगुरसिया गांव के तालाब में डूबने से हाथी के बच्चे की मौत

रायगढ़। रायगढ़ वन परिक्षेत्र के बंगुरसिया सर्किल में एक हाथी शावक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना। बड़झरिया तालाब में उस समय हुई, जब रात के वक्त हाथियों का दल नहाने पहुँचा था। बताया जा रहा है कि तालाब में नहाने के दौरान शावक गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। रात में हाथियों की तेज चिंघाड़ सुनकर वन अमले को घटना की जानकारी मिली।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में 32 हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है, जिससे आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।घटना के बाद वन विभाग ने शावक के शव को इंद्रा विहार ले जाकर विधिवत अंतिम संस्कार कराया। मौके पर एसडीओ, रेंजर सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जिले में बीते तीन महीने में पांचवीं घटना।
वीओ-1 इस मामले में वन विभाग के एसडीओ ने बताया कि बीती रात बडझरिया तालाब में हाथियों का दल नहा रहा था। इस दौरान रात करीब 10 बजे के आसपास हाथियों के चिंघाडने की आवाज आने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहंुची। इस दौरान उन्होंने देखा कि मृत हाथी शावक के शव को अन्य हाथी पैर से उठाने का प्रयास कर रहे थे। संभवत रात में ही हाथी शावक की मौत हो चुकी थी। लेकिन मौके पर हाथियों की बड़ी संख्या होनें की वजह से स्टाफ उसके करीब नही जा पा रहा था। आज सुबह वन विभाग की टीम ने हाथियों को आवाज देकर जंगल की तरफ भगाया पानी में डूबने से हाथी शावक की मौत होनें की आशंका जताई जा रही है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का पता चल सकेगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?