October 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मैराथन के दौरान सीने में दर्द, जांच में हुई हार्ट अटैक की पुष्टि, श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में थ्रोम्बस सक्शन तकनीक से 42 वर्षीय आरक्षक का उपचार, रक्त प्रवाह बहाल करने में मिली सफलता कर्मागढ़ में आस्था का सैलाब! 15 हजार लोगों की भीड़, सैकड़ों बकरों की बलि… सदियों पुरानी परंपरा आज भी कायम संजय मैदान रामभाठा में आकर्षक आतिशबाजी के बीच रावण के पुतले का दहन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी, एसएसपी शशिमोहन सिंह, महावीर अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों की रही उपस्थिति बिरयानी खाने के लिए नशे के आदी नाबालिगों ने नशे में धुत युवक से की थी लूटपाट और चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में रायगढ़ में गूंजेगा हर हर महादेव, 4 से 10 दिसंबर तक होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का ऐतिहासिक निर्माण, जन कल्याण और लोक मंगल की कामना ओपी चौधरी ने धर्मेंद्र प्रधान से की सौजन्य मुलाकात, सपत्नीक पहुंचे रायपुर निवास

तमनार क्षेत्र में महिला आरक्षक पर जानलेवा हमला एवं बदसलूकी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, महिला पुलिस के साथ हुई घटना की एक-एक पहलुओं की गहन विवेचना में जुटी रायगढ़ पुलिस

रायगढ़ । रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएचपी चौक, लिबरा में धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्त रुख अपनाया लिया है। महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, बदसलूकी, अमानवीय, निंदनीय व्यवहार, कपड़ा फाड़ने और अभद्र व्यवहार एवं लूट की गंभीर घटना में शामिल पांच आरोपियों को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार गहन पतासाजी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में मंगल राठिया, निवासी ग्राम आमगांव, चिनेश खमारी, निवासी-ग्राम आमगांव, प्रेमसिंह राठिया, निवासी ग्राम आमगांव, कीर्ति श्रीवास, निवासी ग्राम आमगांव तथा वनमाली राठिया, निवासी ग्राम झरना शामिल हैं।
रायगढ़ पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा एक महिला आरक्षक पर जानलेवा हमला करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट, आपत्तिजनक कृत्य,अमानवीय और निंदनीय व्यवहार, कपड़ा फाड़ने और अभद्र व्यवहार और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। उक्त गंभीर घटनाक्रम के संबंध में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 309/25 पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 109, 74, 76, 296, 351(2), 115 (2), 221, 132, 309(4), 309(6), 3(5) भा.न्या.सं. तथा आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
रायगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोयला खदान प्रारंभ किए जाने के संबंध में 08 दिसंबर 2025 को धौराभांठा बाजार मैदान में जनसुनवाई आयोजित की गई थी। इस जनसुनवाई के विरोध में खदान क्षेत्र से प्रभावित 14 ग्रामों के ग्रामीणों द्वारा 12 दिसंबर 2025 से सीएचपी चौक, लिब्रा में आर्थिक नाकेबंदी के उद्देश्य से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था, जिससे आवागमन बाधित हो गया था।
स्थिति को सामान्य करने के लिए 27 दिसंबर 2025 को जब पुलिस-प्रशासन द्वारा मार्ग खुलवाने की कार्रवाई की जा रही थी, उसी दौरान भीड़ उग्र हो गई और पुलिस बल पर हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिस जवान घायल हुए। घटना के दौरान प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों द्वारा महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं भद्दी टिप्पणियां की गईं। इस घटना को लेकर समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। महिला पुलिस पर आरोपियों द्वारा की गई अमर्यादित एवं आपत्तिजनक घटना से जुड़ी एक-एक पहलुओं की रायगढ़ पुलिस द्वारा गहन जांच की जा रही है। घटना में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?