August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये की उगाही करने का आरोप

रायपुर में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में पंडरी थाना पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर महिला से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये की उगाही करने का आरोप है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पंडरी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह वर्ष 2019 से 2025 तक एक रिलायंस स्टोर में कार्यरत थी, जहां आरोपी नित्या कुमार बरिहा भी काम करता था। इसी दौरान आरोपी ने विवाह का झांसा देकर मोवा-पंडरी क्षेत्र स्थित किराये के मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ने पैसों की जरूरत बताकर 18 जनवरी 2025 को पीड़िता से 52 हजार रुपये ऑनलाइन प्राप्त किए। इसके बाद जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने ऑनलाइन और नकद माध्यम से कुल 3 लाख 67 हजार रुपये की उगाही की। पीड़िता की शिकायत पर पंडरी थाना में अपराध क्रमांक 02/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

निर्देशन के बाद थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसे पकड़ने के लिए मुखबिर तंत्र और अन्य तकनीकी माध्यमों का सहारा लिया गया। इसी दौरान पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके आधार पर नित्या कुमार बरिहा को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान आरोपी द्वारा मोबाइल फोन प्रस्तुत नहीं करने, वीडियो वायरल करने की धमकी देने और ब्लैकमेलिंग की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ धारा 308(2) और 238 बीएनएस भी जोड़ी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नित्या कुमार बरिहा, पिता लखेराम बरिहा, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम डोंगरीपाली, थाना सांकरा, जिला महासमुंद के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?