June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर बैंक सुरक्षा व्यवस्था की सघन जांच, जिलेभर में चला औचक अभियान , अलार्म सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा, बैंक गार्ड (आर्म्स गार्ड), शस्त्र-लाइसेंस, चेस्ट-लॉकर, कैश मूवमेंट सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था का लिया जायजा

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन पर कल जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में संचालित बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए व्यापक औचक जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थित बैंकों का भ्रमण कर सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच करें और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।
निर्देशों के पालन में राजपत्रित अधिकारियों सहित सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने अपने मातहत बल के साथ बैंकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अलार्म सिस्टम की उपलब्धता एवं उसकी कार्यशील स्थिति, बैंक में गार्ड की तैनाती तथा आर्म्स गार्ड होने की स्थिति में उनके शस्त्र, कारतूस एवं लाइसेंस की वैधता, चेस्ट व लॉकर की व्यवस्था, कैश लाने-ले जाने के दौरान अपनाए जा रहे सुरक्षात्मक उपाय, पार्किंग प्रबंधन, बैंक अधिकारियों के पास संबंधित थाना प्रभारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर की उपलब्धता, बैंक के गेट-दरवाजों की सुरक्षा स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं उनके कवरेज एरिया, अग्निशमन व्यवस्था तथा आपातकालीन संपर्क नंबर जैसी सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से पड़ताल की गई।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों एवं सुरक्षा गार्डों से चर्चा कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बैंक परिसरों के बाहर ठेले व दुकानदारों से संवाद कर उन्हें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112, पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9479193299 अथवा सीधे थाना प्रभारी को देने के लिए जागरूक किया गया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?