August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

घरघोड़ा क्षेत्र में ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस की सतर्कता से पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से चोरी की बैटरियां बरामद

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 19 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बैटरी चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बैटरियां बरामद की गई हैं।

प्रकरण में प्रार्थी मुकेश कुमार झा पिता स्व. सुभाषचंद्र झा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर कोरबा (छ.ग.) द्वारा दिनांक 17 फरवरी 2026 को थाना घरघोड़ा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 2 नवंबर 2025 की रात करीब 11 से 12 बजे के मध्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके ट्रेलर वाहन क्रमांक CG-10-BN-8366 में लगे 02 नग बैटरी, नोजल, पंप एवं अन्य सामान, जिसकी कुल कीमत लगभग 45,000 रुपये है, को जामपाली खदान के सामने मेन रोड किनारे से चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान मुखबीर सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी संतोष यादव पिता कैलाश यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी मंगलूडीपा रायगढ़ को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसने अपने साथी लक्ष्मीनारायण यादव के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों द्वारा चोरी की बैटरियों को ग्राम टेरम मेन रोड के पास झाड़ियों में छिपाकर रखना बताया गया। पुलिस द्वारा आरोपी संतोष यादव के कब्जे से एक पुरानी इस्तेमालशुदा बैटरी तथा आरोपी लक्ष्मीनारायण यादव पिता कुरसो यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी लुडेग थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.) के कब्जे से एक पुरानी इस्तेमालशुदा बैटरी, कुल कीमती 5,000 रुपये बरामद की गई। आरोपियों की संख्या एक से अधिक होने के कारण प्रकरण में धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता भी जोड़ी गई है।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, आगे की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरिश पटेल, उद्योराम पटेल एवं प्रदीप तिग्गा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रायगढ़ पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?