May 31, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में उर्दना पुलिस लाइन में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन, करीब 400 पुलिसकर्मियों एवं परिजनों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, जांच और दवाइयों का लिया लाभ धरमजयगढ़ और खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, दो आरोपियों से 40 लीटर महुआ शराब जब्त, अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार प्रहार, आबकारी एक्ट के तहत की गई सख्त कार्रवाई वार्ड क्रमांक 32 फटहामुड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री का “मन की बात” कार्यक्रम अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने हत्या के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा छेडोरिया आंगनबाड़ी में मासूम कर रहे दूषित जल का सेवन, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्षा बरसात से पहले मैदान में उतरे महापौर जीवर्धन चौहान, नालों का किया औचक निरीक्षण, वार्ड 34 और वार्ड 29 में जल निकासी व्यवस्था का लिया जायजा,

छेडोरिया आंगनबाड़ी में मासूम कर रहे दूषित जल का सेवन, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्षा

रायगढ़. तहसील घरघोडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छेडोरिया गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार केंद्र परिसर में लगे हैंडपंप से निकलने वाला जल अत्यधिक आयरनयुक्त, दुर्गंधयुक्त एवं संदिग्ध गुणवत्ता का है, जिसे मजबूरी में छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पीना पड़ रहा है।
आंगनबाड़ी जैसे संवेदनशील केंद्रों का उद्देश्य बच्चों एवं महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराना होता है, लेकिन यहां की स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की दुर्गंध इतनी तेज है कि उसका सामान्य उपयोग भी कठिन हो गया है। लगातार ऐसे दूषित जल के सेवन से बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव और बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार जल में केवल आयरन ही नहीं, बल्कि अन्य हानिकारक तत्वों की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, जिसकी पुष्टि केवल वैज्ञानिक जांच के बाद ही संभव है। हालांकि अब तक न तो जल की गुणवत्ता की जांच कराई गई है और न ही किसी वैकल्पिक सुरक्षित पेयजल व्यवस्था की पहल की गई है।
पेयजल गुणवत्ता की निगरानी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) एवं जल जीवन मिशन की जिम्मेदारी है, जबकि आंगनबाड़ी संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन है। ऐसे में दोनों विभागों की कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों के स्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दे पर प्रशासनिक उदासीनता चिंता का विषय बनी हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से आंगनबाड़ी केंद्र में तत्काल शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने, जल की गुणवत्ता की जांच कराने तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में कई स्थानों पर हैंडपंप और बोरवेल के पानी में आयरन की समस्या देखी जा रही है, जबकि पारंपरिक कुओं का जल अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में उर्दना पुलिस लाइन में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन, करीब 400 पुलिसकर्मियों एवं परिजनों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, जांच और दवाइयों का लिया लाभ

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?