June 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सरकारी स्कूलों में धार्मिक गतिविधियों पर रोक के आदेश का आदिवासी समाज ने किया विरोध, संयुक्त ज्ञापन सौंपकर निरस्तीकरण की मांग सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए जिले से 17 श्रद्धालु हुए रवाना, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी शुभकामनाएं, छत्तीसगढ़ सरकार की तीर्थ दर्शन पहल से श्रद्धालुओं का सपना हो रहा साकार प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और गंभीरता से करें कार्रवाई-कलेक्टर, जनदर्शन में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश आदिवासी समन्वय समिति धर्म कोड एवं विभिन्न मुद्दों/ समस्याओं को लेकर सौपा यापन ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 14 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त, क्रूरतापूर्वक हांकते-पीटते बूचड़खाने ले जा रहे दो आरोपियों को धरमजयगढ़ पुलिस ने दबोचा

दारू की दुकान या अवैध सप्लाई का अड्डा ! लैलूँगा के शराब ठेके पर गंभीर सवाल, गांव-गांव पहुंच रही अंग्रेजी शराब!

रायगढ़. लैलूंगा क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की अवैध बिक्री को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों के बीच यह आरोप तेजी से फैल रहा है कि लैलूंगा शराब दुकान के प्रबंधक भूपेंद्र पटेल की कथित शह पर गांव-गांव तक अंग्रेजी शराब पहुंचाई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के कई कोचियों को खुलेआम शराब उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके कारण गांवों में अवैध शराब कारोबार फल-फूल रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि यदि शराब केवल अधिकृत दुकान से ही बिकनी है, तो फिर दूर-दराज के गांवों में आसानी से अंग्रेजी शराब कैसे पहुंच रही है? लोगों का कहना है कि बिना मजबूत सप्लाई चौन के इतनी बड़ी मात्रा में शराब का गांवों तक पहुंचना संभव नहीं है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि अवैध शराब बिक्री के कारण युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है और सामाजिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है। वहीं आबकारी विभाग की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अवैध बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो अवैध शराब नेटवर्क पर तत्काल अंकुश लगाया जाना चाहिए।
लैलूंगा में अवैध शराब बिक्री को लेकर उठ रहे सवाल अब प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इन आरोपों की जांच कर सच्चाई सामने लाता है या नहीं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?