June 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सरकारी स्कूलों में धार्मिक गतिविधियों पर रोक के आदेश का आदिवासी समाज ने किया विरोध, संयुक्त ज्ञापन सौंपकर निरस्तीकरण की मांग सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए जिले से 17 श्रद्धालु हुए रवाना, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी शुभकामनाएं, छत्तीसगढ़ सरकार की तीर्थ दर्शन पहल से श्रद्धालुओं का सपना हो रहा साकार प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और गंभीरता से करें कार्रवाई-कलेक्टर, जनदर्शन में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश आदिवासी समन्वय समिति धर्म कोड एवं विभिन्न मुद्दों/ समस्याओं को लेकर सौपा यापन ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 14 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त, क्रूरतापूर्वक हांकते-पीटते बूचड़खाने ले जा रहे दो आरोपियों को धरमजयगढ़ पुलिस ने दबोचा

नकली शराब मामले के फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने घोषित किया 10,000 का इनाम

सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गोपनीय, गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले को मिलेगा पुरस्कार

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा थाना कोतरारोड़ के आबकारी अधिनियम के प्रकरण में फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर निवासी विकास नगर गली क्रमांक-03, कोतरारोड़, जिला रायगढ़ की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने अथवा गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति हेतु 10,000 के नगद पुरस्कार की उद्घोषणा की गई है। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ का निर्णय अंतिम होगा।
उल्लेखनीय है कि 08 जून की रात्रि रायगढ़ पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम धनागर, थाना कोतरारोड़ क्षेत्र में संचालित नकली शराब के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। कार्रवाई के दौरान 869 नग विभिन्न पैमानों की लगभग 240 लीटर नकली शराब, स्प्रिट के ड्रम, फर्जी लेबल, नकली होलोग्राम, ढक्कन तथा शराब निर्माण एवं पैकेजिंग में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई थी। मामले में मुख्य आरोपी दुष्यंत उर्फ पप्पू पटेल को गिरफ्तार किया गया था, जिसने पूछताछ में अपने भाई सुभाष पटेल तथा विनय सिंह ठाकुर के साथ मिलकर लंबे समय से इस अवैध कारोबार का संचालन करना स्वीकार किया था।

सुभाष पटेल गिरफ्तार, मुख्य आरोपी विनय सिंह फरार
प्रकरण की विवेचना के दौरान 10 जून को पुलिस ने फरार आरोपी सुभाष पटेल को उसके फार्म हाउस से गिरफ्तार किया था। जांच में यह तथ्य सामने आया कि गिरोह फार्म हाउस में बड़ी मात्रा में शराब का भंडारण करता था तथा उसमें स्प्रिट मिलाकर मात्रा बढ़ाता था। शराब का रंग फीका पड़ने पर उसमें चायपत्ती का रंग मिलाकर उसे असली शराब जैसा स्वरूप दिया जाता था। इसके बाद फर्जी होलोग्राम और नकली लेबल लगाकर विभिन्न क्षेत्रों में कोचियों के माध्यम से उसकी बिक्री कराई जाती थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, एल्यूमिनियम डेगची तथा बड़ी संख्या में खाली बोतलें भी बरामद की थीं।

आरोपी विनय सिंह के घर पर नोटिस चस्पा, लगातार दबिश जारी
मुख्य आरोपी विनय सिंह ठाकुर घटना 08 जून से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार है। 17 जून को पुलिस टीम जब विकास नगर स्थित उसके निवास पहुंची तो मकान बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद कोई नहीं मिला और आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी तथा उसके परिजन कई दिनों से घर पर नहीं हैं। इसके बाद पुलिस द्वारा नियमानुसार मकान के दो स्थानों पर नोटिस चस्पा कर आरोपी को तीन दिनों के भीतर थाना कोतरारोड़ में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।

संपत्ति कुर्की की तैयारी, राजस्व और पंजीयन विभाग से मांगी गई जानकारी
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर की चल-अचल संपत्तियों की जानकारी एकत्रित करने हेतु थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य द्वारा कार्यपालिक दंडाधिकारी, जिला रायगढ़ तथा जिला पंजीयक रायगढ़ को पत्र प्रेषित किया गया है। आरोपी की संपत्तियों का ब्यौरा प्राप्त होने के उपरांत उसकी संपत्ति कुर्क कराने के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष आवश्यक गुजारिश प्रस्तुत की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश, तकनीकी निगरानी एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से पतासाजी जारी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?