रायगढ़। जिला मुख्यालय में रविवार को भारी वाहन की चपेट में आने से एक महिला समेत एक बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं उसकी पत्नी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। दोनों ही मामलों में पुलिस वाहन चालकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ढिमरापुर में रविवार की सुबह तकरीबन 10 बजे के आसपास स्कूटी अपने पति के साथ जा रही महिला नंदकुमारी सिंह 55 साल की सड़क में जमे कीचड़ में फिसलकर सड़क में गिर गई, इसी बीच बगल से गुजर रहे ट्रक के पहिए की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
इसी तरह की दूसरी घटना कोतरा रोड थाना के पास स्थित ओवर ब्रिज आज दोपहर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने एक बुजुर्ग खूबचंद नायक 70 साल, निवासी कुसमुरा की मौके पर मौत हो गई वहीं उसकी पत्नी को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि मृतक बुजुर्ग एक रिटायर्ड शिक्षक थे। दोनों पति पत्नी आज सुबह किसी काम के सिलसिले में रायगढ़ आ रहे थे, इसी बीच इस घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई है। इसके घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।










