March 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार , आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली धान बोनस के बाद अपेक्स बैंक में किसानों की भारी भीड़, बिजली व्यवस्था और सर्वर समस्या पर बैंक की लापरवाही से बढ़ी परेशानी तालाबपार हमालपारा में हुई सोने की बाली चोरी का 24 घंटे में खुलासा, करने वाला एवं चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार , दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए रायगढ़ में कई जगह देर रात हुआ होलिका दहन, कल खेली जाएगी होली, चौक-चौराहों पर पुलिस रहेगी मुस्तैद ऑपरेशन शंखनाद के तहत लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 10 गौवंश तस्करी से मुक्त, मारते-पीटते गौवंश को उड़ीसा ले जाए जा रहा था बाल उद्यान जीर्णोद्धार के लिए मिली 46 लाख की स्वीकृति, वार्ड पार्षद अजय शंकर मिश्रा के प्रयास से मिली मंजूरी, ओपी का जताया आभार

उस्मान बेग बने रायगढ़ जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश युवा कांग्रेस ने जारी किया नियुक्ति आदेश

रायगढ़। युवा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के नए जिला पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए रायगढ़ जिले के ऊर्जावान युवा नेता उस्मान बेग को रायगढ़ ग्रामीण युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन ने यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया और सहप्रभारी मोनिका मंडारे ने यह आदेश जारी किया है।
उस्मान बेग ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 2008 में एनएसयूआई से की थी और लंबे समय तक रायगढ़ जिला एनएसयूआई जिला अध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहते हुए संगठन को नई दिशा दी। वे कांग्रेस के छात्र, युवा और वरिष्ठ विंग में लगातार सक्रिय रहे हैं और अपनी जुझारू कार्यशैली के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से जिले भर में युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया से लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में बधाइयों का सिलसिला जारी है।

छात्र से लेकर नगर राजनीति तक दिखाया नेतृत्व कौशल
उस्मान बेग ने छात्र राजनीति से निकलकर जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई है। उनके गृहनगर घरघोड़ा में उन्होंने स्थानीय राजनीति में “किंगमेकर” की भूमिका निभाते हुए न सिर्फ निर्वाचित पार्षद बने, बल्कि नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के तौर पर भी जनता का विश्वास जीता। संगठन के भीतर और बाहर, बेग की पहचान एक संघर्षशील और जिम्मेदार नेता के रूप में रही है। आंदोलनों से लेकर जनहित के मुद्दों तक वे हमेशा अग्रणी रहे हैं। हर सरकारी दफ्तर में जनता के अधिकारों की आवाज बनकर उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी है। उनकी यही सक्रियता और जनसंपर्क क्षमता उन्हें युवाओं के बीच खास बनाती है।
प्रदेश और जिला नेताओं की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी, नई ऊर्जा से भरेगा संगठन
उस्मान बेग की नियुक्ति को लेकर प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं खरसिया विधायक उमेश पटेल, धर्मजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया, राकेश पांडे ने भी सहमति और अनुशंसा दी थी। उनकी सिफारिशों को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने इस जिम्मेदारी के लिए उस्मान बेग को सर्वश्रेष्ठ विकल्प माना। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस नई नियुक्ति से रायगढ़ जिले में युवा कांग्रेस को नई दिशा और गति मिलेगी। वहीं, संगठन में इन नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और आने वाले समय में युवा कांग्रेस की सक्रियता और प्रभाव में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल सकती है।

उस्मान बेग
घरघोड़ा – ज़िला रायगढ़
छत्तीसगढ़
Mo. – 09589507005
Nsui सदस्य 2009- 2011
एनएसयूआई जिला डेलीगेट – 2011-13
2014-2022 एनएसयूआई निर्वाचित जिला अध्यक्ष रायगढ़,
दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में 7 वर्षों तक पैनल में कार्य , 2013-2018-2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा और 2014-2019-2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कमेटी विशेष सदस्य ,
2017- बेस्ट जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ , 2014-2022 जिला कांग्रेस और ब्लाक कांग्रेस विशेष आमंत्रित सदस्य , 2019-2024 निर्वाचित पार्षद और नगर पंचायत उपाध्यक्ष घरघोड़ा
2020- रायगढ़ निगम उप चुनाव प्रभारी
2023-2025 युवा कांग्रेस प्रभारी धर्मजयगढ़
2025- जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस
लगातार आंदोलन धरना प्रदर्शन कर रचनात्मक कार्य करने का अनुभव
प्रदेश में जाना पहचाना नाम
साफ़ स्वच्छ छवि ।।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई , 48 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन आघात के तहत आरोपियों से 158 लीटर से अधिक महुआ शराब और देशी-विदेशी मदिरा और मोटरसाइकिल भी जप्त

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?