March 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ः होली में ड्रोन से हुड़दंगियों पर नजर, 400 पुलिस अधिकारी-जवान तैनात, 16 चेकिंग पॉइंट, हर घटनाओं पर नजर पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप, परसकोल हत्याकांड की जांच के दौरान युवक एक साइड पैरालाइज, रायपुर रेफर खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार , आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली धान बोनस के बाद अपेक्स बैंक में किसानों की भारी भीड़, बिजली व्यवस्था और सर्वर समस्या पर बैंक की लापरवाही से बढ़ी परेशानी तालाबपार हमालपारा में हुई सोने की बाली चोरी का 24 घंटे में खुलासा, करने वाला एवं चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार , दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए रायगढ़ में कई जगह देर रात हुआ होलिका दहन, कल खेली जाएगी होली, चौक-चौराहों पर पुलिस रहेगी मुस्तैद

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुसौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के गुम होने की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत रिमांड पर भेज दिया। घटना के अनुसार 24 नवंबर को बालिका के पिता ने थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 नवंबर की रात उसकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से लापता हो गई है। परिजनों द्वारा आसपास तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला, जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 315/2025 धारा 137(2) BNS के तहत अपराध कायम कर जांच शुरू की।
थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव ने परिजनों से पूछताछ की तो संदेह हरीशंकर पाव पर गया, जो घटना के बाद से घर पर नहीं था। पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर उसकी लोकेशन का पता लगाया, जिस पर जानकारी मिली कि संदेही जूटमिल क्षेत्र में देखा गया है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देकर संदेही को पकड़ा और उसके कब्जे से नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया। पुलिस ने बालिका का बयान, दस्तयाबी एवं मेडिकल परीक्षण की प्रक्रियाएं पूरी कीं। आरोपी युवक द्वारा बालिका को विवाह करूंगा कहकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया । पीडिता के कथनानुसार प्रकरण में धारा 64(2), 87, बीएनएस एवं 4 पॉक्सो एक्ट विस्तारित किया गया है।
गंभीर अपराध को देखते हुए आरोपी हरीशंकर पाव उर्फ बबलू (आयु 22 वर्ष), पिता सीताराम पाव, निवासी नवापाली थाना पुसौर को आज गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। संवेदनशील अपराध की विवेचना कार्यवाही में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन बैरागी, सरस्वती महापात्रे (महिला थाना), प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, आरक्षक कीर्तन यादव की अहम भूमिका रही है ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?