July 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को ब्लैकमेल करने वाला साइबर अपराधी बिहार से गिरफ्तार, APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस लिया, अंतरंग फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे 13 हजार इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री एवं पुरस्कार वितरित कोतरलिया मेन रोड पर मोबाइल झपटमारी करने वाले चाचा-भतीजा गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने लूटा गया वीवो मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की जब्त रायगढ़ कांग्रेस ने किया मोदी का पुतला दहन, कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का जताया विरोध शिकायतों का समयबद्ध निराकरण और फाइल प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन अनिवार्य- कमिश्नर, बैठक में मुख्यमंत्री, कलेक्टर जनदर्शन सहित सभी शिकायतों का तय समय में निराकरण करने- कमिश्नर इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने विद्यार्थियों को दिया पानी बचत का संदेश

देखो महावीर.. तुम मुंबई आए थे न, मैं भी रायगढ़ आ गया, भारतीय सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र के निधन पर महावीर अग्रवाल ने साझा की उनके साथ बिताए पल की अपनी यादें

रायगढ़। भारतीय सिनेमा के ही-मैन धमेंद्र का सोमवार 24 नवंबर को निधन हो गया। उनके निधन को भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत माना जा रहा है। पूरे देश के साथ रायगढ़ में भी उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। इनमें से एक हैं शहर के सामाजिक, सांस्कृतिक व कला जगत में विशिष्ट स्थान रखने वाले महावीर अग्रवाल, जिन्हें मुंबई के साथ रायगढ़ में भी धर्मेंद्र से रूबरू होने का कई बार मौका मिला। धर्मेंद्र के निधन पर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि अब बालीवुड में उनका स्थान कोई नहीं ले सकता। हमेशा ओठों पर मुस्कान लिए वह सौम्य चेहरा भले ही भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं है, लेकिन वे हमेशा हमारी यादों में, हमारे मन मस्तिष्क में जीवित रहेंगे।
श्री अग्रवाल ने सिने अभिनेता धर्मेंद्र के साथ बिताए उन पलों को याद करते हुए कहा कि उनसे पहली मुलाकात मुंबई के जुहू बीच के सामने वाली सड़क के कुछ अंदर स्थित उनके बंगले पर हुई थी। तब वे इतनी आत्मीयता व स्नेह से मिले कि मुझे यकीन नहीं हुआ कि अपने फिल्मी कैरियर की इतनी ऊंचाई पर मौजूद, विशाल व्यक्तित्व के धनी सिने स्टार के साथ मैं बैठा हूं। इन कुछ पलों में ही मैं पूरी तरह खो गया। उनसे कुछ देर तक उनकी फिल्मों के साथ अन्य विषयों पर बातचीत हुई, तब उन्होंने कहा था कि देखना महावीर, तुम मुझसे मिलने मुंबई आए हो न, एक दिन मैं भी रायगढ़ आऊंगा और तुमसे मिलूंगा। और वह समय भी आ गया। खरसिया के आलोक इंटरनेशनल स्कूल के एक कार्यक्रम में शामिल होने वे रायगढ़ स्थित जिंदल स्ट्रीप पर उतरे, तब मुझे देखते ही बड़ी गर्मजोशी व आत्मीयता से मिलते हुए कहा, देखा महावीर… मैंने कहा था न कि एक दिन मैं रायगढ़ आऊंगा और तुमसे मिलूंगा। देखो मैं खुद रायगढ़ आया और तुमसे मुलाकात किया न। ऐसे थे धर्मेंद्र पाजी। इस घटना के बाद भी उनसे मुंबई स्थित उनके मुलाकात हुई। हर मुलाकात में वे उतनी ही आत्मीयता, स्नेह व गर्मजोशी से मिलते थे। आज जब वे नहीं रहे, तो उनके साथ बिताए पल एक चलचित्र की तरह मेरे मन मस्तिष्क पर चल रहे हैं। उनका यूं चले जाना, मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति भी है। धर्मेंद्र पाजी, आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। हम आपको कभी नहीं भूल पाएंगे। आपने हिंदी सिनेमा को एक नई ऊंचाई दी। उस दौर में जब हिंदी सिनेमा में रोमांटिक फिल्मों का दौर चल रहा था, आपने एक्शन व एंग्री यंगमैन की छवि से हिंदी सिनेमा को नई मोड़ दी। पुन: आपको हमारी अश्रुपूर्ण व भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

एसएसपी शशि मोहन सिंह की पहल पर आत्मानंद स्कूल में साइबर, ट्रैफिक और महिला सुरक्षा का महाअभियान, सोशल मीडिया, ऑनलाइन फ्रॉड, बेड टच और साइबर अपराधों से बचाव के गुर सीखकर जागरूक हुए छात्र-छात्राएं

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?