October 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, रायगढ़ पुलिस द्वारा घरघोड़ा में झपटमारी और लूटपाट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार, आरोपियों ने पहले मोटर सायकल चालक से की मोबाइल लूट फिर ट्रेलर चालक को चाकू दिखाकर नकदी लूटे रायगढ़ में आज तीन जगह होगा रावण दहन, नटवर स्कूल मैदान में बनेगा 50 फीट का पुतला रायगढ़ में मां अन्नपूर्णा रसोई की सेवा जारी, मरीजों के परिजनों को मिल रहा मुफ्त भोजन हाथियों ने 14 किसानों की फसलें रौंदी, जिले में 85 हाथियों की मौजूदगी विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन, एसएसपी शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों ने की मां भगवती की आराधना,परंपरानुसार हुई हर्ष फायरिंग

अवैध शराब परिवहन पर जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शराब रेड में 45 पाव देशी प्लेन व बाइक जब्त

रायगढ़। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार 26 नवंबर  को एक और कार्रवाई करते हुए 45 पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम अवैध शराब और जुआ–सट्टा की पतासाजी के लिए ग्राम पेट्रोलिंग पर थी, इसी दौरान ग्राम कोडातराई में मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्प्लेंडर मोटरसाइकिल में भारी मात्रा में शराब लेकर अवैध बिक्री के लिए निकलने वाला है। सूचना की पुष्टि पर टीम ने तुरंत कोडातराई–पुसौर रोड तिराहा के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर दी।
थोड़ी देर बाद संदिग्ध स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-11-BA-8876 से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे रोककर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम बजरंग निषाद, पिता स्व. बुंदराम निषाद, उम्र 46 वर्ष, निवासी बालपुर चंद्रपुर, थाना चंद्रपुर जिला सक्ती बताया। बाइक के आगे रखे थैले की तलाशी लेने पर 45 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। आरोपी शराब के स्रोत और परिवहन के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 पाव देशी प्लेन शराब (कीमत 3,600 रुपये) तथा परिवहन में प्रयुक्त पुरानी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 15,000 रुपये) को जब्त कर कुल 18,600 रुपये का माल जब्ती में लिया। आरोपी के खिलाफ थाना जूटमिल में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे रिमांड पर भेजा गया है।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव के निर्देशन में एएसआई राजेंद्र पटेल और आरक्षक शशिभूषण की विशेष भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?