October 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, रायगढ़ पुलिस द्वारा घरघोड़ा में झपटमारी और लूटपाट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार, आरोपियों ने पहले मोटर सायकल चालक से की मोबाइल लूट फिर ट्रेलर चालक को चाकू दिखाकर नकदी लूटे रायगढ़ में आज तीन जगह होगा रावण दहन, नटवर स्कूल मैदान में बनेगा 50 फीट का पुतला रायगढ़ में मां अन्नपूर्णा रसोई की सेवा जारी, मरीजों के परिजनों को मिल रहा मुफ्त भोजन हाथियों ने 14 किसानों की फसलें रौंदी, जिले में 85 हाथियों की मौजूदगी विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन, एसएसपी शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों ने की मां भगवती की आराधना,परंपरानुसार हुई हर्ष फायरिंग

प्रधान आरक्षक बचन तिर्की के सेवानिवृत्ति पर जिला पुलिस में सेवा सम्मान कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक को किया सम्मानित

रायगढ़,। 30 नवंबर को जिला पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए प्रधान आरक्षक बचन तिर्की के सम्मान में आज पुलिस कार्यालय में गरिमामय सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि बचन तिर्की 1 फरवरी 1986 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए है वे अपने लंबे कार्यकाल में रक्षित केंद्र तथा जिला विशेष शाखा में सेवाएं दीं और हर जिम्मेदारी को निष्ठा, अनुशासन और पूर्ण समर्पण के साथ निभाया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने कहा कि श्री तिर्की को जो भी दायित्व सौंपा गया, उन्होंने उसे लगन और दक्षता के साथ पूरा किया, और उनके कार्य में कभी किसी प्रकार की कमी नहीं पाई गई।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक बचन तिर्की को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी उत्कृष्ट सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सेवानिवृत्ति उपरांत उनके एवं उनके परिवार के सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसपी ने श्री तिर्की को मिलने वाले सेवा सम्मान राशि, पेंशन तथा अन्य देय सुविधाओं की जानकारी लेकर सुनिश्चित किया कि उन्हें सभी आवश्यक शासकीय प्रपत्र एवं प्रशस्ति पत्र विधिवत प्रदान किए जाएं।
इस अवसर पर डीएसपी सुशांतो बनर्जी, डीएसपी श्रीमती साधना सिंह सहित उपस्थित पुलिसकर्मियों ने फूलमाला पहनाकर सेवानिवृत्त बचन तिर्की को शुभकामनाएं दीं और उनकी सेवाओं के प्रति सम्मान प्रकट किया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?