June 7, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए उस्मान बेग,सम्मान और जिम्मेदारी पर संगठन को दिया आभार, विस्तारित कार्यकारिणी बैठक में गूंजा युवा नेतृत्व का उत्साह

रायपुर स्थित राजीव भवन में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूरे प्रदेश से आए जिला व विधानसभा पदाधिकारियों ने सहभागिता दर्ज की। बैठक में विशेष रूप से नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष उस्मान बेग का प्रादेशिक और राष्ट्रीय नेताओ ने सम्मान किया , जिन्हें संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए गहरा भरोसा जताया। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस प्रभारी अमित सिंह पठानिया, सह-प्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की मौजूदगी ने माहौल को और ऊर्जा से भर दिया। नेतृत्व ने उस्मान बेग सहित सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को आगामी राजनीतिक गतिविधियों, संगठनात्मक विस्तार और युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रदेशभर के प्रतिनिधियों ने अपनी भूमिका को मजबूती से निभाने का संकल्प भी दोहराया।

नव नियुक्त जिला अध्यक्षों का सम्मान, बनाई गई आगामी रणनीति
बैठक के दौरान सभी नए जिला अध्यक्षों का सम्मान किया गया और संगठन विस्तार के लिए आगे की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश प्रभारी व सहप्रभारी ने बूथ स्तर तक युवा शक्ति को जोड़ने, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए स्पष्ट निर्देश प्रदान किए। विभिन्न विभागों से आए पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बेहतर तालमेल और समन्वय पर जोर दिया।

कई बड़े पदाधिकारी रहे उपस्थित, संगठन ने जताई शुभकामनाएँ
कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों में आशीष मोनू अवस्थी, तुकाराम चंद्रवंशी, जीशान कुरेशी, गुलजेब अहमद, अमिताभ राजा घोष, आकाश तिवारी और शान भाई सहित कई नेता उपस्थित रहे। प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी और अध्यक्ष ने सभी नव-नियुक्त जिला अध्यक्षों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा व समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया। उसी क्रम में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी नए दायित्वों के लिए भरपूर समर्थन व स्नेह प्रदान किया, जिसके लिए उस्मान बेग ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?