August 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

चोरी मामले में जोबी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: खडगांव में घर के अंदर घुसे तीन चोरों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़। जोबी पुलिस ने 29–30 नवंबर की रात ग्राम खडगांव में घर के अंदर चोरी के इरादे से घुसे तीन आरोपियों को तत्परता से पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना के संबंध में खडगांव निवासी श्रीमती ज्योति कुमारी महंत (28 वर्ष) ने 30 नवंबर को पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 29 नवंबर की रात घर के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोए हुए थे। करीब रात 1 बजे उन्हें ड्रेसिंग टेबल का दराज खुलने की आवाज सुनाई दी। जब वे जागकर देखीं तो गांव का नीलाम्बर सारथी दराज खोल रहा था। शोर मचाने पर वह बाहर की ओर भाग गया और उसके दो साथी उसे लेकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। घर की जांच करने पर उनका रेडमी मोबाइल फोन गायब मिला।
मोबाइल चोरी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस चौकी जोबी में आरोपी नीलाम्बर सिंह सारथी और उसके दो साथियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 612/2025 धारा 331(4), 305(a) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी नारायण राठौर ने तत्काल पतासाजी कर नीलाम्बर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों श्याम सुंदर डनसेना और भूषण सिदार के साथ चोरी करना स्वीकार किया। दोनों अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने धर दबोचा। आरोपियों ने चोरी किया गया मोबाइल तालाब में फेंकने की बात स्वीकार की। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हीरो ड्रीम मोटरसाइकिल (CG 13 BF 8703) चाबी सहित जब्त कर ली तथा सभी आरोपियों को चोरी के मामले में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन तथा एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में की गई इस त्वरित कार्रवाई में चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर के साथ प्रधान आरक्षक दशरथ लाल सिदार, आरक्षक राजेश, अश्विनी एवं इतवारी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?