August 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

बड़ी दुर्घटना टली, अनियंत्रित टेलर घर में घुसा, बाल-बाल बची दंपत्ति की जान, मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू

धौंराभांठा:- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत झिंकाबाहल में बीती 2 दिसम्बर की रात लगभग 1 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मेन रोड किनारे बने मकान में एक अनियंत्रित टेलर वाहन (CG-15 AC 0828) घुस गया, जिससे घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सौभाग्य से घर में सोए परिवार की जान बाल-बाल बच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक घटना झिंकाबाहल निवासी समारू राम ओगरे के घर में हुई। समारू राम ने बताया कि रात 1 बजे अचानक तेज़ धमाके की आवाज़ आई और देखते ही देखते टेलर वाहन दीवार तोड़ते हुए उनके खाट के ठीक किनारे तक पहुंच गया। हादसे के दौरान घर की दीवारों का मलबा दंपत्ति के ऊपर गिरा, जिससे वे बुरी तरह दहशत में आ गए। दुर्घटना कारित वाहन KMAG इंटरनेशनल, बिलासपुर (अर्पित अग्रवाल) के अधीन संचालित बताया जा रहा है, जबकि टेलर मालिक स्थानीय बताया गया है।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय लोग आहत परिवार के समर्थन में सड़क पर उतर आए हैं और उचित मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मेन रोड किनारे बसे घरों के लिए लगातार बढ़ती वाहन गति जानलेवा साबित हो रही है।
टेलर मालिक संघ तमनार के अध्यक्ष दयानंद पटनायक ने भी घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा “यहां आम जनता अत्यंत समस्या में है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। रोड किनारे रहने वाले लोग रात भर डर के माहौल में जी रहे हैं। वाहन चालकों द्वारा स्पीड कंट्रोल जरूरी है और स्थानीय कंपनियों को भी इस मुद्दे पर गंभीरता से संज्ञान लेकर जनहित में ठोस कदम उठाने चाहिए ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?