August 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

राशन दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का राशन चोरी , आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

रायगढ़. जिले में अज्ञात चोरों ने राशन दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख के राशन चोरी करने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की रिपोर्ट के बाद पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। घटना पुसौर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार देव साहू ने पुसौर थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह तड़ोला में जनता बहु सह भंडार मर्यादित महिला द्वारा संचालित शासकीय राशन दुकान का विके्रता है और पिछले कई साल से वह वहां राशन वितरण करते आ रहा है। प्रार्थी ने बताया कि बीते 27 सितंबर को राशन वितरण करने के बाद वह स्टाक चेक करने के बाद राशन दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। रविवार को तड़ोला के जनप्रतिनिधियों से जनप्रतिनिधियों से उसे पता चला कि राशन दुकान का ताला टूटा हुआ है। इस मामले की जानकारी मिलते ही जब वह तत्काल मौके पर पहुंचकर स्टाक चेक किया तो पाया कि 64 बोरा चावल और 12 बोरा शक्कर गायब मिला। जिसका अनुमानित मूल्य तकरीबन 1 लाख 50 हजार के आसपास है।
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना स्थल पर पिकअप वाहन के निशान भी मिले हैं। आसपास काफी पतासाजी करने के बावजूद चोरी गए सामान के नही मिलने के पश्चात प्रार्थी ने आज पुसौर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?