October 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

दिल्ली में पहली बार गूंजेगी भगवान झूलेलाल की अमृत कथा, साईं लालदास साहेब जी के श्रीमुख से होगा गुणगान दीपावली से पहले महंगाई भत्ता और एरियर्स की मांग, रायगढ़ में पेंशनर्स-कर्मचारियों का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन नगर निगम रायगढ़ की वेबसाइट पर साइबर सेंधमारी का शक, स्क्रीन पर दिखा ‘Hacked By OVERTHRASH 1337’, पाकिस्तानी झंडे जैसा सिंबल नजर आने से मचा हड़कंप भारतमाला सड़क पार करते दिखा 19 हाथियों का दल, थम गई वाहनों की रफ्तार, वीडियो हो रहा वायरल रायगढ़ में 10 साल बाद मिला दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप, सर्प रक्षक समिति और वन विभाग की सतर्कता में सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

रेंगालपाली में सर्वसुविधायुक्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण, वित्तमंत्री ओ.पी.चौधरी ने 1 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक भवन को किया समर्पित

300 से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा स्मार्ट सुविधाओं से युक्त उन्नत शिक्षण वातावरण

रायगढ़। पुसौर विकासखंड के ग्राम रेंगालपाली में निर्मित 1 करोड़ 21 लाख 16 हजार रुपये की लागत वाले सर्वसुविधायुक्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी द्वारा विधिवत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वित्त मंत्री श्री चौधरी ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना से की। इसके पश्चात उन्होंने स्मार्ट क्लास एवं प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी की सराहना की। विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया।
नव निर्मित विद्यालय भवन को आधुनिक शैक्षणिक मानकों के अनुरूप डिजाइन किया गया है। इसमें 9 सुसज्जित कक्षाएँ, स्मार्ट क्लास, दो आधुनिक प्रयोगशालाएँ, समृद्ध लाइब्रेरी, प्रिंसिपल एवं स्टाफ कक्ष, बालक-बालिका प्रसाधन कक्ष जैसी प्रमुख सुविधाएँ शामिल हैं। यह भवन 300 से अधिक विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक, सुरक्षित और आधुनिक शिक्षा का वातावरण उपलब्ध कराएगा।

उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विकसित भारत की मजबूत नींव- वित्त मंत्री
समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि गुणवत्ता-सम्पन्न शिक्षा ही उन्नत समाज और विकसित भारत का आधार है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर बच्चे को आधुनिक, सुरक्षित और बेहतर शिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध हों। रायगढ़ जिला शिक्षा, स्वास्थ्य और अवसंरचना के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विद्यालय विकास में मिले एचडीएफसी बैंक के सीएसआर सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में जितने शैक्षणिक और विकासात्मक कार्य हुए हैं, उतने एक साथ कई वर्षों में नहीं हो पाए थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया और उन्हें कैरियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अमित कश्यप ने भवन निर्माण की लागत, संरचना और उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री डी.एस. उरांव एवं श्रीमती जेमिनी गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष पुसौर श्रीमती हेमलता चौहान, श्रीमती हेमालिनी गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानी सतपथी, संदीप पंडा, प्रदीप सतपथी, हरदीप सिंह, गौरांग साव, सत्यवीर सिंह, खितेश्वर गुप्ता, दीपक गुप्ता, एडीएम श्री महेश शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री शैलेश देवांगन, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?