October 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पहल, निःशुल्क हुई ब्रेस्ट कैंसर जाँच व मैमोग्राफी रायगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक एवं स्वागत समारोह आज, प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत में निकलेगी भव्य बाइक रैली दिल्ली में पहली बार गूंजेगी भगवान झूलेलाल की अमृत कथा, साईं लालदास साहेब जी के श्रीमुख से होगा गुणगान दीपावली से पहले महंगाई भत्ता और एरियर्स की मांग, रायगढ़ में पेंशनर्स-कर्मचारियों का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन नगर निगम रायगढ़ की वेबसाइट पर साइबर सेंधमारी का शक, स्क्रीन पर दिखा ‘Hacked By OVERTHRASH 1337’, पाकिस्तानी झंडे जैसा सिंबल नजर आने से मचा हड़कंप

सामुदायिक सहभागिता को सशक्त करने जूटमिल थाना में सम्मान समारोह आयोजित, “थाना प्रभारी ने शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी, ग्राम कोटवारऔर प्रतिभाशाली छात्रों का किया सम्मान”

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर आज थाना जूटमिल परिसर में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव अहेर ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले स्थानीय स्वास्थ्यकर्मी, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, पुलिस मित्रों, ग्राम कोटवारों एवं स्वच्‍छता दीदियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज का समग्र विकास तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करे। उन्होंने यह भी कहा कि अच्छे कार्य करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहन दिया जाना आवश्यक है, ताकि समाज में सकारात्मक वातावरण बने और अन्य लोग भी प्रेरित हों। इसी उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर ऐसे नागरिकों को चिन्हित कर सम्मानित किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने सभी सम्मानितजनों को भविष्य में भी इसी तरह समाजहित में सक्रिय रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोड़ातराई के फार्मासिस्ट भवानी लाल नायक, बहुउद्देशीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती इन्दु पटेल, शासकीय प्राथमिक शाला नेतानगर की सहायक शिक्षिका श्रीमती रंजीता चौहान, शासकीय प्राथमिक शाला बोदाटिकरा की सहायक शिक्षिका नील कुसुम भगत को उनके सेवाभावी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कक्षा दसवीं में 95.83 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा शिवानी पंडा (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़उमरिया), 97.17 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाली छात्रा कु. बबिता पटेल (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरकेला), 83.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा दीपिका यादव एवं 81.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा संध्या चौहान (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छातामुड़ा) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
सामुदायिक पुलिसिंग में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पुलिस सहयोगी श्री चन्द्रशेखर चौधरी एवं श्री डोलेश्वर यादव, दोनों निवासी छातामुड़ा वार्ड क्रमांक 41, ग्राम कोटवार केनापाली श्री जीवन लाल चौहान एवं ग्राम कोटवार मिट्ठुमुड़ा श्रीमती आशा बाई चौहान, साथ ही शहर को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान दे रही स्वच्छता दीदी श्रीमती बबली टंडन (कयाघाट) एवं श्रीमती दिलबाई सोनी (फटहामुड़ा) को भी प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में थाना जूटमिल का समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने सम्मानित नागरिकों के कार्यों की सराहना की।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?