August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

शराबबंदी की मिसाल बना डुमरमुड़ा, महिला संगठन की सक्रिय भूमिका पर जूटमिल पुलिस ने किया सम्मान

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर आज 14 दिसंबर 2025 को थाना जूटमिल परिसर में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव अहेर ने ग्राम डुमरमुड़ा की महिला संगठन की सदस्यों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि इन महिलाओं ने गांव में शराबबंदी को लेकर संगठित होकर निर्णायक पहल की है और अवैध शराब के विरुद्ध कमर कसते हुए स्वयं रोजाना निगरानी व पेट्रोलिंग कर रही हैं। महिलाओं की सतत सक्रियता और सामूहिक प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्तमान में ग्राम डुमरमुड़ा में पूर्ण रूप से शराब बंदी लागू है।
थाना प्रभारी ने महिला संगठन के इस साहसिक और अनुकरणीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनसहयोग से ही नशामुक्त और सुरक्षित समाज की परिकल्पना साकार होती है, तथा पुलिस प्रशासन आगे भी इन महिलाओं को हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?