March 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ः होली में ड्रोन से हुड़दंगियों पर नजर, 400 पुलिस अधिकारी-जवान तैनात, 16 चेकिंग पॉइंट, हर घटनाओं पर नजर पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप, परसकोल हत्याकांड की जांच के दौरान युवक एक साइड पैरालाइज, रायपुर रेफर खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार , आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली धान बोनस के बाद अपेक्स बैंक में किसानों की भारी भीड़, बिजली व्यवस्था और सर्वर समस्या पर बैंक की लापरवाही से बढ़ी परेशानी तालाबपार हमालपारा में हुई सोने की बाली चोरी का 24 घंटे में खुलासा, करने वाला एवं चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार , दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए रायगढ़ में कई जगह देर रात हुआ होलिका दहन, कल खेली जाएगी होली, चौक-चौराहों पर पुलिस रहेगी मुस्तैद

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौके, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

रायगढ़। लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम जमुना में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत बच्ची ग्राम जमुना निवासी उग्रसेन चौहान की पुत्री थी। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर के पास बालू में खेल रही थी, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक CG 13 BA 2464 अनियंत्रित होकर वहां पहुंची और मासूम को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मातम का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की।
इसके पश्चात शव को एम्बुलेंस के माध्यम से लैलूंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश एवं पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?